Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

डायरेक्टर मनीष गुप्ता ने सैलरी विवाद में ड्राइवर पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस!

लेखक और निर्देशक मनीष गुप्ता के खिलाफ उनके ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा वेतन को लेकर हुआ था। यह घटना मनीष गुप्ता के वर्सोवा स्थित निवास पर हुई।

Gulshan by Gulshan
June 7, 2025
in Latest News, क्राइम, मनोरंजन
FIR against Manish Gupta
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

FIR against Manish Gupta : मुंबई के चर्चित फिल्म निर्देशक और लेखक मनीष गुप्ता एक गंभीर मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। वर्सोवा पुलिस ने उनके खिलाफ उनके निजी ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 जून को मनीष गुप्ता के वर्सोवा स्थित आवास पर हुई। 6 जून को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

फिलहाल मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 118(2), 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्ता ने अपने ड्राइवर राजीबुल इस्लाम लश्कर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस्लाम पिछले तीन वर्षों से मनीष गुप्ता के यहां ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था।

RELATED POSTS

No Content Available

समय पर सैलरी नहीं मिली, फिर नौकरी से निकाला

राजीबुल इस्लाम लश्कर ने पुलिस में दी गई शिकायत में कहा कि उसे हर महीने ₹23,000 वेतन मिलता था, लेकिन गुप्ता कभी भी समय पर पैसे नहीं देते थे। ड्राइवर का आरोप है कि 30 मई को अचानक उसे नौकरी से निकाल दिया गया और बकाया वेतन भी नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें : सड़क से हटकर शांति से ईदगाह में नमाज़, अलीगढ़ में दो शिफ्ट…

ड्राइवर का कहना है कि जब वह अपनी बकाया तनख्वाह लेने 5 जून को गुप्ता के घर पहुंचा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि गुप्ता ने उस पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लश्कर को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कौन हैं मनीष गुप्ता?

मनीष गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म सरकार के लिए स्क्रिप्ट लिखकर की थी। इसके बाद उन्होंने रहस्य, हॉस्टल, डरना जरूरी है, 420 IPC और रवीना टंडन की वन फ्राइडे नाइट जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इंडस्ट्री में वह एक संवेदनशील और रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन अब यह मामला उनके करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Tags: FIR against Manish Gupta
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sunanda Sharma

लंदन में मशहूर पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma की कार पर हमला! लग्जरी बैग चोरी, वीडियो में छलका दर्द

Corona Cases in India

भारत में कोरोना का कहर जारी, केस 5000 के पार, 24 घंटे में 4 की मौत – दिल्ली-महाराष्ट्र में हालात गंभीर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version