News1India

Diwali 2022: काजोल और माधुरी दीक्षित ने दिवाली पार्टी में जमकर धूम मचाई, Video Viral

हर जगह दिवाली की धूमधाम शुरू हो गयी हैं। तो बॉलीवुड क्यों पीछे रहेगा। बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। बॉलीवुड सितारों में भी दिवाली को लेकर काफी क्रेज रहता है। तमाम सितारे अपने घर पर दिवाली की पार्टी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में तो आयुष्मान खुराना ने प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी। फिर, उनके बाद कृति सेनन ने भी दिवाली की पार्टी दी। इसके अलावा हर साल की तरह इस साल भी रमेश तौरानी ने अपने घर दीवाली पार्टी का आयोजन किया था। बस फिर तमाम सितारे क्यों पीछे रहेंगे। हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। कई बड़े सितारें इसमें शामिल भी हुए। पर काजोल और माधुरी दीक्षित ने तो इस दिवाली पार्टी में जमकर धूम मचाई हैं.

काजोल और माधुरी दिवाली पार्टी में

इस बात की जानकारी काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली पार्टी का वीडियो साझा कर के दी हैं. इस वीडियो में दोनों मस्ती भरे अंदाज में प्यारा सा डांस करती हुई नजर आयी। काजोल ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “असली डांसिंग Queen के साथ, थैंक्यू माधुरी फ्लोर पर इतना फन करने के लिए और इस पार्टी के लिए मनीष मल्होत्रा को भी शुक्रिया, सभी को दीवाली की एडवांस में शुभकामनाएं। उत्सव का समय”

दो पसंदीदा एक ही फ्रेम में

वहीं माधुरी दीक्षित ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं जिसमे दिवाली की शुभकामनाएं दी है। दूसरी ओर एक फैन ने लिखा- ओ माय गॉड प्लीज आप दोनों की डांस करते हुए वीडियो शेयर करो। इसी तरह से दूसरे ने लिखा- “दो पसंदीदा एक ही फ्रेम में”.

Exit mobile version