Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Diwali 2022: रमेश तौरानी ने रखी दिवाली पार्टी, अलग अंदाज में बॉलीवुड के...

Diwali 2022: रमेश तौरानी ने रखी दिवाली पार्टी, अलग अंदाज में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने की शिरकत

भई दिवाली आने वाली हैं और हर जगह दिवाली की धूमधाम शुरू हो गयी हैं। तो बॉलीवुड क्यों पीछे रहेगा। बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। तमाम सितारे अपने घर पर दिवाली की पार्टी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना ने प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी। फिर, उनके बाद कृति सेनन ने भी दिवाली की पार्टी दी। बस फिर तमाम सितारे क्यों पीछे रहेंगे। हर साल की तरह इस साल भी रमेश तौरानी ने अपने घर दीवाली पार्टी का आयोजन किया।

कटरीना कैफ-विक्की कौशल

जिसमें पति पत्नी विक्की कौशल और कटरीना कैफ समेत तमाम सितारों ने भी शिरकत की। पार्टी में कटरीना लाल रंग के शरारा में नजर आईं हैं। तो वहीं विक्की कौशल नील कुर्ते और सफ़ेद पजामे में नजर आए।

रितेश-जेनेलिया

इस जोड़ी के अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस पार्टी में नजर आये। दिवाली पार्टी में जेनेलिया नीले और सफ़ेद लहंगे में नजर आई तो वहीं रितेश भी लाइट ब्लू कुर्ते पजामे में नजर आए।

कार्तिक आर्यन

दिवाली की इस पार्टी में कार्तिक आर्यन भी पहुंचे हैं। वो ऑफ-व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आए।

कृति सेनन

इस पार्टी में एक्ट्रेस कृति भी अपनी बहन के साथ शामिल हुईं। कृति ने ब्लैक सूट पहना हुआ था और उनकी बहन नुपूर सेनन रेड लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

शहनाज गिल

दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने भी खूब रंग जमाया। वह ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंची। स्वीट और सिंपल लुक में शहनाज काफी एलीगेंट नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का दिवाली लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी फ्यूजन लुक में नजर आईं, जिसमें उन्होंने साड़ी को बेल्ट के साथ कैरी किया है।

नोरा फतेही और तापसी पन्नू

एक्ट्रेस नोरा फतेही भी पार्टी में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में तापसी ने गुलाबी साड़ी पहनकर शिरकत की। वहीं, नोरा लाइट पिंक लहंगे में नजर आईं।

Exit mobile version