Dua Lipa : कॉन्सर्ट के लिए मुंबई पहुंची Dua Lipa,फैंस हुए एक्साइटेड, जानें कब और कहां होगा शो

Dua Lipa : दुनिया में अपने हिट सॉन्ग्स की वजह से फेमस दुआ लीपा हाल ही में अपने शो के लिए भारत आई हैं। मुंबई में अपने शो के लिए दुआ माया नगरी पहुंच चुकी हैं। उन्हें देखकर फैंस और पैपराजी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

Dua Lipa 

Dua Lipa : दुनिया में अपने हिट सॉन्ग्स की वजह से फेमस दुआ लीपा हाल ही में अपने शो के लिए भारत आई हैं। इससे पहले वह राजस्थान में छुट्टियां मनाने आई थीं, लेकिन इस बार उनका मुंबई में शो होने वाला है। 30 नवंबर को मुंबई में अपने शो के लिए दुआ माया नगरी पहुंच चुकी हैं। कलिना एयरपोर्ट पर उन्हें ब्लैक पैंट और येलो टी-शर्ट में देखा गया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, सफर की वजह से वह थकी हुई नजर आईं। उन्हें देखकर फैंस और पैपराजी बेहद एक्साइटेड हो गए। पैप्स ने कहा,  दुआओं में याद रखना।

पहला होगा शो 

दुआ का यह पहला मुंबई शो है। इससे पहले राजस्थान दौरे पर उनकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी, लेकिन इस बार उनका शो लोगों का ध्यान खींचने वाला है। शो की शुरुआत इंडियन सिंगर जोनिता गांधी करेंगी। हाल ही में दुआ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘बादशाह’ के गाने “वो लड़की जो सबसे अलग है” और अपने गाने ‘लेविटेटिंग’ के वायरल मैशअप पर बात करते हुए इसे बेहद खास बताया।ये शो  दुआ का ये शो 30 नवंबर को मुंबई के MMRDA,BKC में होने वाला है.

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 Eviction: इस हफ्ते डबल एविक्शन का धमाका, ये वाइल्डकार्ड हुई इविक्ट, फैंस ने जताई नाराजगी

Dua Lipa आज की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। वह सात ‘ब्रिट’ और तीन ‘ग्रैमी’ अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 2024 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया। म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की थी।

इसे भी पढ़े : Raj Kundra : मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राज कुंद्रा पर शिकंजा, ED की पड़ी रेड, बढ़ी मुशकीले

Exit mobile version