Panchayat 4′ के स्टार किसने की कितनी पढ़ाई,सचिव जी से लेकर बिनोद तक, किसकी डिग्रियां हैं कमाल

पंचायत 4’ की कास्ट न सिर्फ शानदार अभिनय करती है, बल्कि पढ़ाई में भी कमाल की है। सचिव जी से लेकर बिनोद तक, हर कलाकार की डिग्री उनकी मेहनत और टैलेंट की मिसाल है।

‘पंचायत 4’ : एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस वेब सीरीज ने न सिर्फ गांव की सादगी को खूबसूरती से दिखाया है, बल्कि इसके किरदार भी लोगों के दिलों में बस गए हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इन किरदारों को निभाने वाले कलाकार असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं? आइए जानते हैं ‘पंचायत 4’ की पूरी स्टारकास्ट की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन।

रिंकी बनी सानविका की पढ़ाई

सानविका ने इस शो में मंजू देवी की बेटी रिंकी दुबे का किरदार निभाया है। असल जिंदगी में सानविका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो तकनीकी क्षेत्र से जुड़ी थीं।

बिनोद यानी अशोक पाठक

सीरीज में भोले-भाले बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक भी काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवर

सुनीता राजवर ने ‘पंचायत 4’ में क्रांति देवी का दमदार रोल निभाया है। उन्होंने 1997 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से ग्रेजुएशन किया था।

प्रह्लाद चा उर्फ फैसल मलिक

सीधे-सादे दिखने वाले प्रह्लाद चा यानी फैसल मलिक ने बी.कॉम की डिग्री ली है। इसके बाद वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले आए।

विकास बने चंदन रॉय

विकास का किरदार निभाने वाले चंदन रॉय ने मास कम्युनिकेशन की डिग्री IIMC (भारतीय जनसंचार संस्थान) से ली है। थिएटर के बाद उन्होंने डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बनाई।

मंजू देवी उर्फ नीना गुप्ता

नीना गुप्ता का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। संस्कृत में मास्टर्स डिग्री रखने वाली नीना जी ने NSD से भी पढ़ाई की है।

बृज भूषण दुबे यानी रघुबीर यादव

रघुबीर यादव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से थिएटर की पढ़ाई की है। वह थिएटर, टीवी और फिल्मों में सक्रिय रूप से काम करते आ रहे हैं।
बनराकस बने दुर्गेश कुमार

बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने इंजीनियरिंग के बाद NSD से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। साथ ही श्रीराम सेंटर से भी परफॉर्मिंग आर्ट्स में सर्टिफिकेट कोर्स किया है।

सचिव जी बने जितेंद्र कुमार

जितेंद्र कुमार यानी अभिषेक त्रिपाठी ने भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। कॉलेज के दिनों से ही वे एक्टिंग से जुड़े रहे हैं।

Exit mobile version