Friday Release: अपने वीकेंड को बनाइए इंटरटेनिग और मज़ा लीजिए इन अपकमिंग मूवीज़ एंड सीरीज़ का

इस शुक्रवार, 24 जनवरी, थिएटर और ओटीटी पर स्काई फोर्स, हिसाब बराबर, शिवरापल्ली, शेफ्टेड, डाकू महाराज, और रामायण जैसी फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। हर शैली के फैंस के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है।

Friday Release: New Movies and Series on Friday नई दिल्ली। फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीनों को हर हफ्ते जिस दिन का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, वह है शुक्रवार। इसी दिन थिएटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। इस बार भी शुक्रवार को दर्शकों के लिए कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा सब कुछ मिलेगा। चलिए, जानते हैं इस शुक्रवार यानी 24 जनवरी को कौन कौन सी नई एंट्री हो रही है।

 स्काई फोर्स

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की नई फिल्म स्काई फोर्स शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 1965 में भारत पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने डायरेक्ट किया है, जबकि दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है।

हिसाब बराबर

आर माधवन, कीर्ति कुल्हारी और नील नीतिन मुकेश स्टारर फिल्म हिसाब बराबर को इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में भारतीय रेलवे के एक टीसी की कहानी दिखाई गई है, जो एक बड़े स्कैम को उजागर करता है। फिल्म का निर्देशन अश्विन धीर ने किया है।

तेलुगु में शिवरापल्ली

अगर आपने हिंदी वेब सीरीज पंचायत देखी है, तो अब तेलुगु में बनी उसकी रीमेक शिवरापल्ली जरूर पसंद आएगी। इसे 24 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। कहानी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसमें नई स्टार कास्ट नजर आएगी।

 शेफ्टेड

जो लोग हॉलीवुड की कॉमेडी सीरीज पसंद करते हैं, उनके लिए शेफ्टेड इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।

Ramayana Movie Returns

करीब 32 साल बाद रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है। इस शुक्रवार यह फिल्म थिएटर्स में आएगी और रामायण की अमर कहानी को दिखाएगी।

Exit mobile version