Site icon News1India

Entertainment News : सीएम योगी पर बनी फिल्म ने परदे पर मचाया धमाल, “द यूपी फाइल्स” ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Entertainment News

Entertainment News : मनोज जोशी, मंजरी फडनिस और मिलिंद गुणाजी जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी फ़िल्म “द यूपी फाइल्स” बॉक्स ऑफिस पर एक विनर के रूप में सामने आई है। सिर्फ तीन दिनों का केवल भारत मे इसका कलेक्शन 9 करोड़ 75 लाख रुपए है जो बेहतरीन कलेक्शन माना जा रहा है।

क्या है फिल्म की खासियत ?

इस नई फिल्म से जुड़ी एक खास बात ये कि इसको यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रेरित बताया जा रहा है। आपको बता दें कि,  इस फ़िल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 3 करोड़ रुपए और तीसरे दिन रविवार को 4 करोड़ 25 लाख रुपए की कमाई की है। पूरे भारत मे 400 से अधिक सिनेमाघरों में फ़िल्म दिखाई जा रही है जिसमें मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन शामिल हैं। सिंगल स्क्रीन में दर्शकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सिर्फ उत्तरप्रदेश में 100 से अधिक सिनेमाघरों में यह पिक्चर चल रही है। अहमदाबाद ,चेन्नई ,उदयपुर में दर्शक बड़ी संख्या में फ़िल्म देखने जा रहे हैं।

 

फ़िल्म द यूपी फाइल्स में सभी कलाकारों का अभिनय दर्शकों को पसन्द आ रहा है। निर्देशक नीरज सहाय की स्टोरी कहने की कला और प्रस्तुतिकरण लोगों को लुभा रहा है। निर्माता कुलदीप उमरावसिंह ओस्टवाल के पहले प्रयास को बेपनाह सराहना मिल रही है। फ़िल्म में मनोज जोशी, मंजरी फडनिस, मिलिंद गुणाजी के अलावा अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज खान, अनिल जॉर्ज, अमन वर्मा और अशोक समर्थ जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें : अबतक 282 की मिलीं लाशें और आगे कितनी देखनी बाकी… जानिए क्या हो रहा है और

मनोज जोशी ने निभाया सीएम योगी का किरदार

यूपी में भ्रष्टाचार और गुंडाराज को खत्म करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से इन्सपायर्ड होकर बनाई गई फ़िल्म द यूपी फाइल्स में 30 साल के कैरियर में पहली बार मनोज जोशी ने लीड रोल निभाया है।(Entertainment News) फ़िल्म के डायलॉग की भी काफी प्रशंसा हो रही है। उत्तरप्रदेश में आए परिवर्तन को दर्शाती इस फ़िल्म का संगीत दिलीप सेन ने कम्पोज़ किया है। फ़िल्म का थीम सॉन्ग अपना असर छोड़ रहा है। फ़िल्म की कहानी और इसका विषय दर्शकों के दिलों को छू रहा है। बेशक दिग्गज अभिनेता मनोज जोशी के अभिनय की सराहना हो रही है मगर मंजरी फडनीस ने भी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की अदाकारी तारीफ के काबिल की है।

श्री ओस्टवाल फिल्म्स की फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ को यूएफओ मूवीज़ ने समस्त भारत में रिलीज़ किया है।फिल्म के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, प्रोडक्शन हेड गौतम राय और भावेश जैन प्रोड्यूसर कंट्रोलर हैं। विष्णु निषाद आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिज़ाइनर हैं और सुहेल लोने लाइन प्रोड्यूसर हैं।

Exit mobile version