Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Bollywood News: सिर्फ़ विक्रांत मैसी ही नहीं और भी कई चमकते सितारों ने छोड़ दी बॉलीवुड की दुनिया

हाल ही में विक्रांत मैसी ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया और ये कह दिया कि वह 2025 में अपनी दो फिल्मों के बाद फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेंगे। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब वह अपनी फिल्मी जिंदगी के अलावा पति, पिता और बेटे की भूमिका निभाने पर ज्यादा ध्यान देंगे। यह फैसला उनके जीवन के दूसरे पहलुओं को महत्व देने का है, यह ऐलान उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा शॉक था।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
December 5, 2024
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bollywood News:बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया है जहाँ की चका चौंध हम सब को प्रभावित करती है। आज का हर युवा यही सपना देखता है के वो भी इस दुनिया का हिस्सा बन जाये। लेकिन क्या है इस चमचमाती दुनिया का अनदेखा सच ?जो कुछ फिल्मी सितारों को ये सब छोड़ने पर मजबूर कर देती हैं। हाल ही विक्रांत मैसी जो एक के बाद एक सफल फिल्में दे रहे थे उन्होंने फिल्मी दुनिया से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।जिसका कारण उन्होंने बताया के परिवार को समय देना चाहते हैं।लेकिन ये पहली बार नहीं के किसी सितारे ने ये फैसला लिया हो इससे पहले भी कई मशहूर हस्तियों ने अपने करियर में सफल होने के बावजूद भी ये फैसला लिया। आइए जानते हैं कौन है वो और क्या थे उनके इस फ़ैसले का कारण।

ज़ायरा वसीम का धर्म के लिए फैसला

“दंगल” और “सीक्रेट सुपरस्टार” जैसी फिल्मों से मशहूर हुईं ज़ायरा वसीम ने भी अचानक इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं और यह उन्हें धार्मिक रूप से सही रास्ते से हटा रहा है। उनका यह कदम उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला था, लेकिन उन्होंने अपनी आस्था को प्राथमिकता दी।

RELATED POSTS

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

November 12, 2025
हेल्थ अपडेट: गोविंदा की तबीयत में आई तेजी से सुधार, अस्पताल से लौटे घर

हेल्थ अपडेट: गोविंदा की तबीयत में आई तेजी से सुधार, अस्पताल से लौटे घर

November 12, 2025

थलापति विजय का राजनीति में लगा मन

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय ने भी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला किया, लेकिन उनका उद्देश्य राजनीति में योगदान देना था। विजय ने बताया कि वह देश की सेवा करना चाहते हैं और उनका लक्ष्य 2026 के चुनावों में जीत हासिल करना है। उनका यह कदम दर्शाता है कि वह सिर्फ मनोरंजन की दुनिया तक सीमित नहीं रहना चाहते।

विनोद खन्ना का धार्मिक रुझान

विनोद खन्ना, जो 70 के दशक के मशहूर अभिनेता थे, ने अपने करियर के टॉप पर रहते हुए ओशो के आश्रम में जाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। यह कदम उनके फैंस के लिए एक बड़ा शॉक था, लेकिन 1980 के दशक में उन्होंने वापसी की और फिर कई हिट फिल्में दीं। उनकी आध्यात्मिक यात्रा ने यह साबित किया कि करियर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन जरूरी है।

आसीन का पारिवारिक जीवन

असिन, जिन्होंने “गजनी” जैसी हिट फिल्में कीं, ने शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से अलविदा ले लिया। उनके अलावा, ट्विंकल खन्ना और इमरान खान भी अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए। ट्विंकल ने लेखन को अपना करियर बना लिया, जबकि इमरान का कमबैक फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है।

 

Tags: bollywod newsBollywood Celebrities
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

सलमान खान के पॉपुलर ‘द बैंग टूर’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ, लेकिन इस बार कुछ ऐसा दिखा जिसने फैंस...

हेल्थ अपडेट: गोविंदा की तबीयत में आई तेजी से सुधार, अस्पताल से लौटे घर

हेल्थ अपडेट: गोविंदा की तबीयत में आई तेजी से सुधार, अस्पताल से लौटे घर

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

Govinda Health: लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। अस्पताल में भर्ती होने...

‘Cocktail 2’ का दिल्ली शेड्यूल टला, बढ़े प्रदूषण और रेड फोर्ट धमाके ने रोकी शाहिद-कृति-रश्मिका की शूटिंग

‘Cocktail 2’ का दिल्ली शेड्यूल टला, बढ़े प्रदूषण और रेड फोर्ट धमाके ने रोकी शाहिद-कृति-रश्मिका की शूटिंग

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

  Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग फिलहाल रोक...

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, बॉबी देओल एंबुलेंस से पिता को घर लेकर पहुंचे

धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी, बॉबी देओल एंबुलेंस से पिता को घर लेकर पहुंचे

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत...

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, 89 साल की उम्र में ICU में भर्ती, परिवार और फैंस कर रहे दुआएं

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, 89 साल की उम्र में ICU में भर्ती, परिवार और फैंस कर रहे दुआएं

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। 89 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के ब्रीच...

Next Post
Aaj Ka Rashifal : शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Aaj Ka Rashifal : शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Kanpur : इन गांवों में हैं अजब-गजब के मंदिर, यहां अकबर के दरबारी बीरबल ने पकाई थी आस्था की ‘खिचड़ी’

Kanpur : इन गांवों में हैं अजब-गजब के मंदिर, यहां अकबर के दरबारी बीरबल ने पकाई थी आस्था की ‘खिचड़ी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version