फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसमें उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल राजवीर वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति बेहद गंभीर है और वे जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

Rajveer Jawanda

Rajveer Jawanda : पंजाबी संगीत जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है — मशहूर गायक राजवीर जवंदा एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। यह हादसा शनिवार, 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में उस समय हुआ जब वे शिमला की ओर जा रहे थे। इस भीषण दुर्घटना में उन्हें रीढ़ की हड्डी और सिर में गहरी चोटें आई हैं, साथ ही एक बार कार्डियक अरेस्ट भी आया।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें बद्दी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राजवीर को दोपहर 1:45 बजे इमरजेंसी में लाया गया, जहां न्यूरोसर्जरी और इमरजेंसी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया।

फिलहाल वेंटिलेटर पर राजवीर 

राजवीर जवंदा को फिलहाल वेंटिलेटर पर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम के जरिए जीवित रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। शुरू में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर आईसीयू में इलाज दिया जा रहा है।

उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। इस हादसे की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में चिंता की लहर दौड़ गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

कौन हैं राजवीर जवंदा?

राजवीर जवंदा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के एक लोकप्रिय नाम हैं और ‘जोर’, ‘सोहनी’, ‘रब्ब करके’, ‘मोरनी’, ‘धीयां’ जैसे कई हिट गानों के लिए पहचाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग…

राजवीर जवंदा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। 35 वर्षीय राजवीर न सिर्फ अपनी गायकी के लिए बल्कि फिल्मों में अपने अभिनय के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने 2014 में ‘मुंडे लाइक मी’ से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। ‘काली जावंदे दी’, ‘मेरा दिल’ और ‘सरदारी’ जैसे गानों ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। राजवीर शादीशुदा हैं और पंजाब में खासा प्रभाव रखते हैं।

Exit mobile version