Sunanda Sharma : पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा, जिनकी आवाज़ और हिट गानों के लिए काफी पहचान है, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक दर्दनाक घटना साझा की है। उन्होंने नम आंखों के साथ बताया कि यूनाइटेड किंगडम के लंदन में उनकी जगुआर कार को बेरहमी से तोड़ दिया गया है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि उनकी कार के शीशे टूटे हुए हैं और चारों तरफ कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। इस सबके बावजूद सुनंदा पूरे वीडियो में मुस्कुराती नजर आईं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी कार से दो महंगे बैग भी चोरी हो गए हैं।
लंदन में मशहूर पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma की कार पर हमला! लग्जरी बैग चोरी, वीडियो में छलका दर्द
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा, जो 'जट्ट यमला पगला' और 'जानी तेरा न' जैसे सुपरहिट गानों के लिए मशहूर हैं, ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि लंदन में उनकी जगुआर कार को नुकसान पहुंचाया गया है।
