Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

फ्लाइट में हर्षवर्धन राणे को देख फूट-फूटकर रो पड़ी फैन, एक्टर ने दिया आशिर्वाद, लोग बोले- “असली हीरो है!”

हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक फैन भावुक होकर रोती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी क्या है?

Gulshan by Gulshan
June 8, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Harshvardhan Rane
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

‘सनम तेरी कसम’ के बाद फिर मचेगा धमाल, इस हसीना संग रोमांस करेंगे ‘इंदर’

‘सनम तेरी कसम’ के बाद फिर मचेगा धमाल, इस हसीना संग रोमांस करेंगे ‘इंदर’

March 12, 2025

Harshvardhan Rane : सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब अभिनेता हर्षवर्धन राणे का तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन उन्हें देखकर खुद को संभाल नहीं पाई और भावुक हो गई। ये भावनात्मक पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसे खुद हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो हालांकि एक दिन पहले पोस्ट किया गया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं बटोर रहा है।

वीडियो में क्या है खास?

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा महिला फैन अचानक रोने लगती है। उसके आंसू देखकर वहां मौजूद एयर होस्टेस और खुद हर्षवर्धन राणे उसे सांत्वना देते हैं। हर्षवर्धन उसे पास बुलाते हैं और प्यार से बातचीत करते हैं। फैन बेहद भावुक होकर कहती है,
“मैं सोचती थी कि लोग किसी के लिए क्यों रोते हैं, लेकिन अब समझ आया… मैं खुश हूं इसलिए रो रही हूं। जब मैंने आपकी फिल्म देखी, तब मैं आठवीं में थी। तीन साल तक मैं आपकी फिल्म को अधूरा ही देखती रही। तभी से आप मेरे सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं।”

पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ काम करने से किया इनकार

गौरतलब है कि हर्षवर्धन राणे ने 2016 में रिलीज़ हुई अपनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में बड़ी पहचान बनाई थी। इस फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन थीं। फिल्म की प्रेम कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई थी।

हाल ही में भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच मावरा हुसैन द्वारा भारत को लेकर दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन ने साफ कहा कि अगर इस फिल्म का कोई सीक्वल बनता है और उसमें किसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट किया गया, तो वे उस फिल्म में काम नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें : फिर एक्शन मोड में नज़र आए सीएम योगी, शेल कंपनियों पर चलेगा बुलडोजर…

हर्षवर्धन राणे का अगला प्रोजेक्ट

अब हर्षवर्धन राणे अपनी अगली फिल्म ‘दीवाने की दीवानियत’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने इस फिल्म की घोषणा वैलेंटाइन डे के दिन की थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनम बाजवा नजर आएंगी। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें दोनों कलाकार साथ नजर आ रहे हैं।

Tags: Harshvardhan Rane
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

‘सनम तेरी कसम’ के बाद फिर मचेगा धमाल, इस हसीना संग रोमांस करेंगे ‘इंदर’

‘सनम तेरी कसम’ के बाद फिर मचेगा धमाल, इस हसीना संग रोमांस करेंगे ‘इंदर’

by Kirtika Tyagi
March 12, 2025

Sonam Bajwa : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सोनम बाजवा लगातार बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना रही हैं।...

Next Post
MPL 2025

MPL 2025: इस खिलाड़ी से डरकर गेंदबाज लगे भागने, मैदान पर आया रनों का तुफान !

Mohan Yadav

आज CM मोहन यादव के बेटे की सगाई जानिए कौन हैं यादव परिवार की होने वाली बहू!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version