Birthday Special : फरहान को बचपन से ही उनका अभिनय के प्रति बहुत बड़ा लगाव है और उन्हें एक हीरो के रूप में बंदूकों के साथ खेलते थे और अपना समय अपने घर के आसपास विलेन की तलाश में बिताते थे और उनकी बहन ने इंटरव्यू में बताया कि वह बचपन से ही बहुत शरारती थे और अक्सर अजीब खेल खेलते थे । फरहान और ऋतिक रोशन बचपन से ही अच्छे दोस्त है|
उनके दादा मशहूर उर्दू कवि जान निसार अख्तर थे और उनके परदादा मुज़्तर खैराबादी थे। फरहान अख़्तर बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर फरहा खान और साजिद खान के चचेरे भाई है।
फिल्मी सफ़र
फरहान ने 17 साल की उम्र में निर्देशक यश राज चोपड़ा के लिए एक असिस्टेंट के रूप में काम किया और 1991 में विज्ञापन प्रोडक्शन हाउस में 3 साल बिताए।
फिर उन्होंने 2001 की हिट फ़िल्म- “दिल चाहता है” के साथ हिंदी सिनेमा में लेखन और निर्देशन करियर की शुरुआत की|
2008 में, फरहान ने रॉक ऑन!! से अपने अभिनय और गायन क्षेत्र में पहला कदम रखा| इस फिल्म के अधिकतर गाने फरहान ने ही गाये| फरहान ने अपनी बहन जोया के निर्देशन में बनी पहली फिल्म लक बाय चांस में भी लीड रोल किया|साल 2008 में उन्होंने फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक में दीपिका पादुकोण के साथ मुख्य भूमिका निभाई।
साल 2011 में फरहान ने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का निर्माण किया और उनकी फिल्म में ऋतिक रोशन , अभय देओल और कैटरीना कैफ के साथ एक भूमिका भी निभाई|
2013 में, एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक फिल्म भाग मिल्खा भाग में मुख्य भूमिका निभाई| इस फिल्म के लिए उन्होंने खुद को 18 महीनो तक प्रशिक्षित किया।
युएन वूमंस गुडविल के एम्बेसडर
फरहान युएन वूमंस गूडविल के एम्बेसडर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में युनाइटेड नेशंस कांफ्रेंस में हिस्सा भी लिया और हॉलीवुड के मेरिल स्ट्रीप, क्रिस मार्टिन, एनी हैथवे और डकोता फैनिंग जैसे कई दिग्गज कलाकारों से मुलाकात की, जो जेंडर एक्वेलिटी पर काम करते हैं।
एक्शन के दिवाने
अपनी फिल्मों में रोमांस, सिंगिग और इंस्पिरेशन को दर्शाने वाले फरहान असल में एक्शन ज़ोनर पसंद करते हैं। उन्हें स्टंट्स करना पहुत पसंद है। उन्हें एक्शन इतना पसंद है कि उन्होंने बचपन में मस्ती करते हुए अपनी बहन ज़ोया के मुंह पर ज़ोर से मुक्का मार दिया था। फरहान घर में खिलौने वाली बंदूक लेकर घूमा करते थे और विलेन के साथ लड़ाई का खेल उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद था।