Site icon News1India

कटरा में Orry ने किया बड़ा बवाल, कांड से मच गया हड़कंप, 8 लोगों पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

orry

Orry : बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के सबसे अच्छे दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवत्रामणि) को लेकर एक बड़ी खबर सामनेआ रही है, बताया जा रहा है, कि जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित एक होटल में शराब पीने के बाद कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। जिसके बाद बताया जा रहा है, कि 8 लोगों पर FIR दर्ज की गई है.

कांड से मच गया हड़कंप

कटरा, वैष्णो देवी तीर्थ स्थल के पास एक पवित्र शहर है। पुलिस के अनुसार, कटरा स्थित एक होटल में कथित तौर पर शराब पीने के लिए ओरी समेत आठ लोगों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। एक बयान में कहा गया, “कटरा के होटल में ठहरे कुछ मेहमानों से जुड़े एक मुद्दे के बारे में शिकायत का संज्ञान लेते हुए, पुलिस स्टेशन कटरा ने एफआईआर दर्ज की।

यह बताए जाने के बावजूद कि होटल के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है अपने दोस्तों दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला के साथ कटरा पहुंचे ओरी ने होटल परिसर में शराब का सेवन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने दोषियों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए, जिससे धार्मिक स्थलों पर नशीली दवाओं या शराब पीने के ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त न करने का उदाहरण पेश किया जा सके।

8 लोगों पर FIR दर्ज

बयान के अनुसार, “एसपी कटरा, डीएसपी कटरा और थानेदार कटरा की निगरानी में टीम का गठन किया गया ताकि उन अपराधियों पर नजर रखी जा सके, जिन्होंने देश के नियमों का उल्लंघन किया और आस्था से जुड़े लोगों की भावनाओं का अनादर किया।” एसएसपी रियासी ने दोषियों को सख्त संदेश देते हुए कहा, “जो लोग देश के कानून का पालन नहीं करते हैं और ड्रग्स, शराब का सहारा लेकर शांति को बाधित करने की कोशिश करते हैं, उनके लिए कोई नरमी नहीं है और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।”

Exit mobile version