Entertainment news : कौन है वह फिल्मी सितारे जो जन्मे तो विदेश लेकिन बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

विदेश में जन्मे लेकिन अपनी मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में नाम कमाया। इन्होंने भाषा और संस्कृति की बाधाओं को पार कर हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई।

foreign born stars in Bollywood

foreign born stars in Bollywood : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जिनका जन्म विदेश में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। आइए जानते हैं उन 7 कलाकारों के बारे में जो विदेश में पैदा हुए, लेकिन आज हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना का जन्म हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन ब्रिटेन में बिताया। साल 2003 में उन्होंने फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में एंट्री ली। शुरू में हिंदी बोलने में दिक्कत आई, लेकिन उन्होंने अपनी भाषा पर मेहनत की और आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था, लेकिन उन्होंने बचपन बैंगलोर में बिताया। 2007 में ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। आज दीपिका कई हिट फिल्मों और बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं और उनका नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है।

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन का जन्म बहरीन के मनामा शहर में हुआ और उनका परिवार श्रीलंका से है। उन्होंने मिस श्रीलंका का खिताब जीतने के बाद मॉडलिंग शुरू की। 2009 में ‘अलादीन’ फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी हाल की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ भी काफी हिट रही है।

नर्गिस फाखरी

नर्गिस फाखरी का जन्म अमेरिका के न्यू यॉर्क में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले वो मॉडलिंग करती थीं। 2011 में ‘रॉकस्टार’ फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। हाल ही में वो ‘हाउसफुल 5’ में नजर आईं।

सनी लियोनी

सनी का जन्म कनाडा में हुआ था। बॉलीवुड में आने से पहले वो मॉडलिंग और रियलिटी शोज़ में काम करती थीं। 2012 में फिल्म ‘जिस्म 2’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में अपने डांस से लोगों का दिल जीता।

एवलिन शर्मा

एवलिन का जन्म जर्मनी में हुआ था। 2012 में ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से उन्होंने बॉलीवुड करियर शुरू किया। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में लारा के रोल से मिली। वो कई फैशन शोज़ और म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आई हैं।

इमरान खान

इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था। बाद में वो अपनी मां के साथ मुंबई आ गए। 2008 में ‘जाने तू… या जाने ना’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया।

Exit mobile version