Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Freddy New Teaser Out: खूंखार अवतार में दिखे Kartik Aaryan

Freddy New Teaser Out: खूंखार अवतार में दिखे Kartik Aaryan

नई दिल्ली: Bollywood फिल्म प्यार का पंचनामा से सिनेमा जगत में कदम रखने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) दिन ब दिन ऊंचाइयों को छूते जा रहे हैं। कार्तिक की लास्ट रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) काफी सक्सेसफुल रही थी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कमी को उन्होंने नहीं खलने दिया था।

हाल ही में कार्तिक की आने वाली फिल्म फ्रेडी (Freddy) का टीजर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में कार्तिक एकदम अलग अवतार में नज़र आए थे।

अपनी इस फिल्म को लेकर कार्तिक काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। उनके फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Freddy को लेकर एक और नई अपडेट सामने आई है। फिल्म का नया टीजर आउट हो चुका है। टीजर में कार्तिक नए अवतार में नज़र आ रहे हैं।

जारी हुए इस नए टीजर में कार्तिक आर्यन का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है। दो अलग-अलग रूप में कार्तिक दिखाई दिए हैं जहां एक तरफ वह खूनी खेल-खेल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह प्यार भरे अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

2 दिसंबर को ये फिल्म ओटीटी (OTT) प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version