Site icon News1India

Neeraj chopra wedding: नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी,जानिए उनकी पत्नी का करियर और बैकग्राउंड

Neeraj chopra wedding: भारत के सबसे चहेते एथलीट और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अचानक अपनी शादी की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया। नीरज ने हिमानी मोर से शादी की है, जो हरियाणा की रहने वाली हैं। नीरज अपनी पर्सनल जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही यह खबर तेजी से वायरल हो गई।

हिमानी मोर कौन हैं?

हिमानी मोर का जन्म हरियाणा के लारसौली गांव में हुआ। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड और शिक्षा दोनों ही शानदार हैं। हिमानी खेल और पढ़ाई दोनों में शानदार रही है।

शिक्षा

उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पानीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से पूरी की।इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

उच्च शिक्षा

हिमानी ने अमेरिका के मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्होंने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की है।

खेल और करियर

हिमानी एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं।उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में पार्ट-टाइम असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया।फिलहाल वह एमहर्स्ट कॉलेज की टेनिस टीम की ग्रेजुएट असिस्टेंट हैं।

शादी के बाद हनीमून पर रवाना

नीरज चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से भारत में शादी की। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए रवाना हो गए। नीरज के चाचा ने मीडिया को बताया कि शादी की सभी रस्में बेहद निजी रखी गईं, जिनमें सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए। हालांकि उन्होंने शादी के स्थान का खुलासा करने से मना कर दिया।

नीरज इंस्टाग्राम पर लिखा

मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे हमेशा खुश रहें।

फैंस के लिए सरप्राइज

नीरज चोपड़ा ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चुप्पी बनाए रखी। यही कारण है कि उनकी शादी की खबर फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज बनी। हिमानी मोर की पढ़ाई और खेल के प्रति उनकी रुचि को देखकर यह कहा जा सकता है कि नीरज और हिमानी की जोड़ी एक परफेक्ट टीम की तरह है।

Exit mobile version