Site icon News1India

Entertainment news: सात फेरे और गिफ्ट बॉक्स में पत्थर, जानें ऋषि-नीतू कपूर की शादी के मजेदार पल

Rishi Kapoor

Entertainment news: ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का जश्न सच में बॉलीवुड का एक यादगार पल था और मजेदार किस्सा बन गया था। इनकी शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री का फेस्टिवल थी।इनकी शादी पूरे 20 दिन तक चली थी, बॉलीवुड के नामी ग्रामी लोग शादी में पहुंचे थे, और फुल एंजॉय किया था।

शादी का धमाल

नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह थी। चेंबूर के गोल्फ कोर्स में इस जश्न को मनाने के लिए हर बड़े स्टार को बुलाया गया था। और ये शादी का जश्न करीब 20 दिन तक चलता रहा। लगता है जैसे सबका मन था कि इस शादी को ना मिस किया जाए।

दिलचस्प और मजेदार किस्से

शादी में कई मजेदार चीजें हुईं। नीतू कपूर ने बताया कि उनका लहंगा इतना भारी था कि वो शादी के दिन बेहोश हो गईं। वहीं ऋषि कपूर भी घोड़े पर चढ़ने से पहले घबराकर बेहोश हो गए थे। फिर दोनों ने थोड़ा ब्रांडी पी और फेरे लिए। और तो और शादी में कुछ लोग गिफ्ट बॉक्स लेकर आए थे, लेकिन अंदर से पत्थर निकले। ये वाकया काफी हंसी का कारण बना था।

संगीत और तड़का

शादी के संगीत समारोह में उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने अपनी बेमिसाल आवाज और रूहानी गायकी से ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उनकी प्रस्तुति ने न केवल शादी की शाम को खूबसूरत बना दिया, बल्कि इसे एक यादगार लम्हा भी बना दिया। मेहमानों ने इस जादुई अनुभव का भरपूर आनंद उठाया और शादी का माहौल खुशी और उमंग से भर गया।

यह शादी सिर्फ दो परिवारों के रिश्तों का संगम नहीं थी, बल्कि हर पल को हर्षोल्लास के साथ मनाने का उदाहरण थी। बॉलीवुड शादियां वास्तव में अपनी भव्यता, संगीत, और उत्सव के अनोखे मेल के लिए जानी जाती हैं, और यह शादी इस बात का जीता-जागता सबूत थी।

 

Exit mobile version