Gadar 2 OTT Release: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म पर झंडे गाड़ने को तैयार Gadar 2

11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) उनके करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्मों से एक रही है।

Gadar 2

नई दिल्ली: 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) उनके करियर की अब तक की सबसे सफल फिल्मों से एक रही है। सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब गदर 2 ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। जी हां आने वाले 6 अक्टूबर को ये फिल्म ज़ी5 (ZEE 5) पर रिलीज होगी।

आपको बता दें, Gadar 2 को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए जी5 और फिल्म मेकर्स ने बड़ी डील की है। फिल्म मेकर ने OTT एग्जीबिशन राइट्स ज़ी 5 को 50 करोड़ में बेच दिए हैं। इस बारे में ज़ी5 ने भी एक ट्वीट शेयर कर ऐलान किया है।

रिलीज के 55 दिनों के बाद भी सनी देओल की Gadar 2 लोगों को एंटरटेन करने में लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर सनी की ये फिल्म धमाल मचाने को तैयार है। एक्टर के सभी फैंस अब ओटीटी पर Gadar 2 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को ज़ी5 पर ये फिल्म रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :- खुद को ज्यादा यंग और खूबसूरत दिखाने के चक्कर में जब ये एक्ट्रेस सेट पर ही हो गई थीं बेहोश

बात अगर इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर करें तो अब तक Gadar 2 ने 526 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। 60 करोड़ के बजट में बनी Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब देखना ये होगा कि OTT पर रिलीज होने के बाद ये फिल्म क्या नए कीर्तिमान अपने नाम करती है।

Exit mobile version