Site icon News1India

Gangubai Kathiawadi: विदेश में भी है आलिया के दीवाने, फैशन शो में गंगूबाई बन रैंप वॉक करती दिखीं मॉडल्स

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहले बच्चे को जन्म दिया हैं। मां बनने के बाद से ही आलिया भट्ट दिन रात सुर्खियों में हैं। आलिया की बात करे तो उन्होंने अपने दमदार किरदारों से लोगों के बीच अपनी ख़ास पहचान बनाई है. सभी फिल्मो में उनके अलग अलग और दिल छु जाने वाले किरदार हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय

इन्हीं में से एक किरदारों हैं गंगूबाई काठियावाड़ी का। जो कि आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।ये किरदार भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस किरदार के काफी चाहने वाले है। इसका उदाहरण हम आपको बताते है.

मॉडल्स ने आलिया के गंगूबाई लुक को प्रेजेंट किया

मलेशिया में नॉर्दन हॉट कोचर फैशन शो 2022 में हिस्सा लेने वाली मॉडल्स ने आलिया के गंगूबाई लुक को प्रेजेंट किया। इस फैशन शो के दौरान कई मॉडल्स आलिया भट्ट के गंगूबाई वाले कैरेक्टर में रैंप वॉक करती हुई नजर आईं. इस फैशन शो की तस्वीरों में मॉडल्स गंगूबाई की तरह बिंदी ,झुमके जुड़े में नजर आईं।

मिस स्टार मलेशिया 2022 ने तस्वीर शेयर की

इस फैशन शो की तस्वीरें जैसे ही सामने आयी तो ये सब सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। मिस स्टार मलेशिया 2022 ने भी इस शो से एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- “इज्जत से जीने का, किसी से डरने का नहीं”। ये लाइन इसी फिल्म की है।

Exit mobile version