नई दिल्ली: ऑस्कर (Oscar) एक ऐसा अवॉर्ड जिसे पाने के लिए मनोरंजन क्षेत्र से जुड़ा हर एक कलाकार कभी न कभी पाने के लिए एक बार जरूर सोचता है। दुनिया भर के कलाकार इस अवॉर्ड समारोह का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल लॉस एंजिलिस (Los Angeles) में 95वां ऑस्कर समारोह हुआ। इस साल भारत ने दो ऑस्कर जीते। ऑस्कर जीत कर घर लौटे गुनीत मोंगा (Guneet Monga) का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ।

शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Whispers) ने ऑस्कर जीता है। कार्तिक गोंजाल्विस (Karthik Gonsalves) ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है तो वहीं गुनीत मोंगा ने इसे प्रोड्यूस किया है। जब गुनीत शुक्रवार को ऑस्कर ट्रॉफी लेकर इंडिया लौटीं, तो मुंबई एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया। गुनीत के पति सनी कपूर (Sunny Kapoor) भी उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे।

गुनीत ने खुद सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट से फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर गुनीत का फूलों की मालाओं से स्वागत किया गया, गुनीत मोंगा के स्वागत के लिए कई लोग मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। फिलहाल गुनीत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस साल के 95वें ऑस्कर समारोह में भारत ने दो ऑस्कर जीते हैं। भारत की The Elephant Whispers ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। आरआरआर (RRR) के गाने नाटू-नाटू (Natu Natu) को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।