News1India

Hina Khan: कैंसर से ज़िंदगी की जंग जीतने वाली हिना ख़ान,बनी इस देश की ब्रांड एम्बेसडर,शेयर किया पोस्ट

Hina Khan: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा के नाम से घर-घर में मशहूर हुईं हिना खान अब इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए मशहूर हिना इन दिनों साउथ कोरिया के टूर पर हैं और इसी दौरान उन्हें एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बनीं हिना

कोरिया टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन ने हिना खान को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी को लेकर हिना बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह कोरिया की खूबसूरत वादियों में काफी खुश और आत्मविश्वासी नज़र आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी

हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पल को साझा करते हुए लिखा, “मैं दिल से इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करती हूं। कोरिया की संस्कृति, खूबसूरती और परंपरा को दुनियाभर में लोगों तक पहुंचाना मेरे लिए गर्व की बात है। यह अनुभव मेरे लिए बहुत खास है और मैं बेहद उत्साहित हूं।”

बीमारी को दी मात, अब बनीं मिसाल

हिना खान ने कुछ समय पहले ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ी थी। इस मुश्किल दौर में भी उन्होंने अपने काम को नहीं छोड़ा और पूरी हिम्मत से इलाज कराया। अब उनकी सेहत में काफी सुधार है और वह फिर से अपने प्रोफेशनल जीवन में सक्रिय हो चुकी हैं। उनके इस साहस को देखकर फैंस उन्हें एक प्रेरणा मानते हैं।

बॉयफ्रेंड रॉकी भी हैं साथ

कोरिया टूर के दौरान हिना के साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी भी हैं। दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

 

बिग बॉस में भी छोड़ी थी गहरी छाप

हिना खान को सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 11 में भी देखा गया था, जहां उन्होंने रनरअप बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके आत्मविश्वास और साफ सोच ने उन्हें लाखों लोगों का पसंदीदा बना दिया।
हिना खान का यह इंटरनेशनल ब्रेक उनके करियर का नया अध्याय साबित हो सकता है। बीमारी से लड़ने के बाद उनका इस मुकाम पर पहुंचना सच में प्रेरणादायक है।

Exit mobile version