Hina Khan Marriage : कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी संग रचाई  गुपचुप शादी, लिखा- अब हमारे दिल एक हैं!

अभिनेत्री हिना खान ने अपने लंबे समय से प्रेमी रहे रॉकी जायसवाल संग विवाह कर लिया है। उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

Hina Khan

Hina Khan Marriage : टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने लंबे समय से पार्टनर रहे रॉकी जायसवाल के साथ शादी कर ली है। हिना ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खास अंदाज में दी और अपनी शादी की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कीं।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा,
“हम दो अलग-अलग दुनियाओं से थे, लेकिन प्यार ने हमें एक ब्रह्मांड में बदल दिया। हमारे बीच की दूरियाँ मिट गईं और हमारे दिल एक हो गए। आज हमारा यह बंधन हमेशा के लिए प्यार और कानून में बंध गया है। हम अब पति-पत्नी हैं और आप सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।”

कौन हैं हिना के हमसफ़र रॉकी जायसवाल?

रॉकी जायसवाल, जिनका असली नाम जयंत जायसवाल है, टेलीविजन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह एक सफल निर्माता और कारोबारी हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे कई चर्चित शो में अहम योगदान दिया है। हिना और रॉकी की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी, जहाँ से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। बीते वर्षों में उनका रिश्ता गहराता गया और वे अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे।

यह भी पढ़ें : विक्ट्री परेड से पहले हादसा.. RCB फैंस की भीड़ में भगदड़, 7 की मौत.. 

सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाई

हिना की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। सोहा अली खान ने लिखा, “बहुत-बहुत मुबारक हो। आप दोनों को जीवनभर प्यार और खुशियां मिलें। यह वाकई एक सुंदर खबर है।”
वहीं सिंगर और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने कहा, “यह बेहद खूबसूरत है, माशाअल्लाह। अल्लाह आप दोनों को सारी खुशियां दे।”
मलाइका अरोड़ा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बहुत सुंदर जोड़ी। ढेर सारी मुबारकबाद। आप दोनों सच में प्यार और खुशी के हकदार हैं।”

Exit mobile version