Entertainment news : कौन से दर्द से जूझ रहीं हिना खान, हनीमून पर ऐसा क्या हुआ की पहुंची डॉक्टर के पास

हिना खान ने रॉकी जायसवाल से सादगी से शादी की। कैंसर से लड़ रहीं हिना अब शादी के कुछ दिन बाद दांत दर्द के कारण डॉक्टर के पास पहुंचीं। फैंस उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

Hina Khan’s Post-Wedding Struggle with Pain: टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान ने चुपचाप शादी करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। दोनों पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। हिना ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें उनका बेहद सादगी भरा अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहन रखी थी और लुक भी बेहद सिंपल रखा था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उनकी मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

हनीमून पर पहुंची हिना, फिर जाना पड़ा डॉक्टर के पास

शादी के बाद हिना और रॉकी हनीमून मनाने निकल गए। इस दौरान रॉकी ने एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें दोनों रेगिस्तान में बैठकर सूरज ढलने का नज़ारा देख रहे हैं। इस फोटो के साथ रॉकी ने लिखा,

“उम्मीद है कि यूनिवर्स की पॉजिटिव एनर्जी हमारे रिश्ते में और प्यार और अपनापन लाए।”

लेकिन हनीमून के बीच ही हिना को एक परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो डेंटिस्ट के क्लीनिक में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा “दुल्हन के दांत में दर्द है।” इसके साथ उन्होंने क्लीनिक की एक झलक भी दिखाई। यह देखकर फैंस थोड़े चिंतित हो गए, लेकिन उन्होंने हिना को ढेर सारा प्यार और दुआएं भेजीं।

हिना का कैंसर से हौसले के साथ सामना

आपको बता दें कि हिना इस समय स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। लेकिन वो इस बीमारी का सामना बड़े ही सकारात्मक तरीके से कर रही हैं। वो अपने इलाज से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी हिम्मत और मुस्कुराहट फैंस को भी प्रेरित करती है।

फैन्स ने दिया साथ, सिंपल शादी बनी मिसाल

हिना खान की शादी और उनकी हिम्मत भरी जर्नी लोगों के लिए मिसाल बन गई है। सिंपल शादी, सच्चा प्यार और मुश्किल घड़ी में हौसला बनाए रखना हिना की कहानी में ये सबकुछ साफ नजर आता है।उनकी पोस्ट पर फैन्स लगातार कमेंट कर उन्हें मजबूत रहने और जल्दी ठीक होने की दुआएं दे रहे हैं।

Exit mobile version