Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Hollywood की मशहूर गायक और Oscar विनर Irene Cara का निधन

Hollywood की मशहूर गायक और Oscar विनर Irene Cara का निधन

नई दिल्ली: Hollywood से एक बुरी ख़बर सामने आई है। मशहूर सिंगर आइरीन कारा (Irene Cara) ने 63 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

हॉलीवुड की कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज देने वाली आइरीन कारा अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। ऑस्कर (Oscar) विनर और फ्लैश डांस के टाइटल सॉन्ग की सिंगर आइरीन के निधन से Hollywood में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिंगर का निधन फ्लोरिडा (Florida) में उन्हीं के घर पर हुआ है। आपको बता दें साल 1959 में कारा का जन्म न्यूयार्क (New York) शहर के ब्रोंक्स राज्य में हुआ था। कारा पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी। एक स्पेनिश टीवी शो से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

आइरीन कारा को व्हाइट ए फीलिंग के सह लेखन और गायन से खासी पहचान मिली थी। इसी के लिए उन्होंने Oscar और ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे। ये खिताब हासिल करने के बाद वह क्लिंट ईस्टवुड (Clint Eastwood) और टैटम ओ’नील (Tatum O’Neal) के साथ एक्टिंग करते हुए भी नज़र आई थीं।

Exit mobile version