Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर Lisa Marie Presley का 54 साल की उम्र में निधन Michael Jackson के अलावा की थी 4 शादियां

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर Lisa Marie Presley का 54 साल की उम्र में निधन Michael Jackson के अलावा की थी 4 शादियां

नई दिल्ली: अमेरिकी सिने जगत से एक बुरी ख़बर सामने आई है। मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर लिसा मैरी प्रेस्ली (Lisa Marie Presley) का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है।

उनके निधन से जुड़ी ख़बरों को लेकर बताया जा रहा है कि लिसा मैरी को कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया था, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

लिसा मैरी प्रेस्ली दिवंगत अमेरिकी सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) की इकलौती बेटी थीं। अचानक हुए उनके निधन से पूरा परिवार सदमे में है। लिसा के निधन के बाद मां प्रिसिला एन प्रेस्ली (Priscilla Ann Presley) ने एक बयान जारी कर कहा है, “दुख की इस घड़ी में साथ देने और प्रार्थना करने के लिए सभी का आभार है। 54 साल की लिसा बहुत इमोशनल, मजबूत और प्यार करने वाली महिला थीं। इस दुखद घड़ी से निपटने में और मुश्किल वक्त में हमारी निजता का ख्याल रखा जाए।”

आपको बता दें, 1 फरवरी साल 1968 को मेम्फिस, टेनेसी, संयुक्त राज्य अमेरिका (Memphis, Tennessee, United States) में लिसा का जन्म हुआ था। वह मेम्फिस में अपने पिता की ग्रेस्कलैंड हवेली की मालिक थी। लिसा मैरी प्रेस्ली जब 9 साल की थी तभी उनके पिता की मौत हो गई थी।

माइकल जैक्सन से शादी

लिसा मैरी प्रेस्ली ने दिवंगत पॉप गायक और डांसर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) से शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई थी और एक दूसरे से अलग होते हुए उन्होंने डाइवोर्स (Divorce) ले लिया था। लिसा ने 4 शादियां की थी। पहली शादी साल 1994 में म्यूजिशियन डैनी केफ (Danny Kaif) से की थी। शादी के सिर्फ 20 दिन बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था।

इसके बाद माइकल जैक्सन (Michael Jackson) के साथ लिसा ने दूसरी शादी की लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। साल 1996 में दोनों का तलाक हो गया था। साल 2002 में अभिनेता निकोलस केज (Nicolas Cage) के साथ उन्होंने तीसरी शादी की लेकिन शादी के 4 महीने बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया। इसके बाद गिटारिस्ट और म्यूजिक प्रोडयूसर माइकल लोकवुड (Michael Lockwood) के साथ लिसा मैरी प्रेस्ली ने चौथी शादी की थी लेकिन साल 2021 में माइकल लोकवुड से भी उनका तलाक हो गया था।

Exit mobile version