Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Honey Singh ने खुद पर लगे मारपीट और किडनैपिंग के आरोपों को बताया बेबुनियाद

Honey Singh ने खुद पर लगे मारपीट और किडनैपिंग के आरोपों को बताया बेबुनियाद

नई दिल्ली: हाल ही में सिंगर और रैपर हनी सिंह को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई थी। एक इवेंट कंपनी के मालिक की ओर से मुंबई पुलिस में किडनैप और मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के बाद अब हनी सिंह का रिएक्शन सामने आया है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CrQt8K4hOIt/?utm_source=ig_web_copy_link

हनी सिंह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी कानूनी टीम अपहरण और मारपीट का आरोप लगाने वाले इवेंट कंपनी के मालिक के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की योजना बना रही है।

बता दें, कि पुलिस में 19 अप्रैल को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार विवेक रमन ने 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में गायक के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। मुंबई पुलिस के मुताबिक विवेक रमन की लिखित शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

इस मामले में हनी सिंह ने कहा कि मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है, जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए ‘ट्राइबेवाइब’ नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था, जो ‘बुक माय शो’ की एक सहायक कंपनी है। मेरी कानूनी टीम पहले से ही मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है।

Exit mobile version