Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Hrithik Roshan गर्लफ्रेंड Saba Azad को किस करते हुए स्पॉट

Hrithik Roshan गर्लफ्रेंड  Saba Azad को किस करते हुए स्पॉट

नई दिल्ली: Bollywood में ग्रीक गॉड के नाम से जाने जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ख़बरों में बने हुए हैं। एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) और ऋतिक रोशन पिछले कुछ महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CpJzGTqNdfu/?utm_source=ig_web_copy_link

ऋतिक और सबा को अक्सर साथ देखा जाता है। अब उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है। हाल ही में ऋतिक रोशन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बार गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी उन्हें ड्रॉप करने एयरपोर्ट पहुंची थी। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को अलविदा कहते हुए मीडिया के सामने लिपलॉक किस किया।

बता दें, कि किसिंग का उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म फाइटर (Fighter) और वॉर 2 (War 2) में नज़र आने वाले हैं। ये दोनों फिल्में साल 2024 तक पर्दे पर रिलीज होगी। बता दें, कि इस वायरल वीडियो में ऋतिक मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ सबा आजाद भी नज़र आ रही हैं। कार से उतरने से पहले ऋतिक सबा को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Photo Credit @ hrithikroshan Instagram

पता हो कि इससे पहले दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद सबा आजाद ऋतिक की फैमिली गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं। दोनों को करण जौहर की बर्थडे पार्टी में हाथ में हाथ डाले घूमते हुए भी देखा गया था।

बताते चलें कि साल 2000 में ऋतिक रोशन ने सुजैन खान (Sussanne Khan) से शादी की थी। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

Exit mobile version