News1India

करीना कपूर ने अगर हाँ कर दी होती तो, शायद ऐश्वर्या की जगह बन जाती सलमान और करीना की जोड़ी

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी को कौन नहीं जानता, ऐश्वर्या भई भाई जान का सच्चा प्यार है.इसमें तो कोई शक नहीं है. मुझे तो ये भी लगता हैं कि सलमान खान ने अब तक शादी भी ऐश्वर्या की वजह से नहीं की। ऐश की बात करें तो वो हर लुक में खूबसूरत और हसीन लगती हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय ने पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ के जरिए डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म फ्लॉप हुई तो ऐश्वर्या की खूब आलोचना हुई। इसके बाद भी उनकी कई फिल्में आईं, लेकिन कोई सफल नहीं हुई।

मेकर्स की पहली पसंद ऐश्वर्या राय नहीं थीं।

फिर जाकर ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दे चुके सनम आयी जो कि काफी हिट गयी. इस फिल्म में उनके साथ सलमान भाईजान थे। इसी फिल्म से ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी की शुरूआत भी हुई। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि दोनों के प्यार को बढ़ावा करीना कपूर की वजह से मिला।असल बात ये हैं कि हम दिल दे चुके।सनम के लिए मेकर्स की पहली पसंद ऐश्वर्या राय नहीं थीं।

न ही सलमान और ऐश्वर्या का प्यार परवान चढ़ता

ऐश्वर्या से पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर को कास्ट किया गया था संजय लीला भंसाली ने पहले करीना कपूर से इस फिल्म के लिए बात की थी, लेकिन बाद में करीना ने सलमान खान के साथ उम्र और विदेश में पढ़ाई की बात का हवाला देते हुए मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म में एंट्री हुई ऐश्वर्या राय की। लेकिन अगर करीना कपूर ने इस फिल्म के लिए हां कर दी होती तो न ही ऐश्वर्या राय की झोली में ये ब्लॉकबस्टर फिल्म गिरती और न ही सलमान और ऐश्वर्या का प्यार बढ़ता ही गया.

Exit mobile version