Site icon News1India

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

 Ileana D’Cruz Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज आज 1 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। तेलुगु सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इलियाना ने हिंदी फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, उनका सफर इतना आसान नहीं था। कभी कैमरे के सामने आने से घबराने वाली इलियाना आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। जन्मदिन पर जानिए उनके जीवन और फिल्मी सफर से जुड़ी खास बातें।

मुंबई में हुआ जन्म, गोवा में बीता बचपन

इलियाना डिक्रूज का जन्म 1 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम रोनाल्डो डिक्रूज और मां का नाम समीरा डिक्रूज है। जब वह करीब 10 साल की थीं, तब उनका परिवार गोवा चला गया। यहीं उनका बचपन बीता। शुरुआत में उन्हें मॉडलिंग और कैमरे के सामने आने में झिझक होती थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इस डर पर काबू पाया।

‘देवदासु’ से शुरू हुआ फिल्मी सफर

इलियाना ने साल 2006 में तेलुगु फिल्म ‘देवदासु’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद ‘पोकीरी’, ‘जलसा’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ सिनेमा में लोकप्रिय बना दिया।

साल 2012 में अनुराग बसु की फिल्म ‘बर्फी!’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आईं इलियाना के अभिनय को खूब सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘रुस्तम’, ‘मुबारकां’, ‘रेड’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में काम किया।

माइकल डोलन से शादी, दो बेटों की मां हैं इलियाना

इलियाना ने मई 2023 में माइकल डोलन से शादी की। उसी साल 1 अगस्त को उन्होंने अपने पहले बेटे कुआ फिनिक्स डोलन को जन्म दिया। इसके बाद 19 जून 2025 को उनके दूसरे बेटे केनू राफे डोलन का जन्म हुआ। अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं।

Exit mobile version