News1India

Supreme court ने लगाई समय रैना को फटकार, ओवरस्मार्टनेस पर जताई नाराजगी

India’s Got Latent controversy-हाल ही में यूट्यूबर्स रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी काफी सुर्खियों में रहे हैं। यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी पहुंचे।

इस दौरान रणवीर के एक जोक पर लोगों ने आपत्ति जताई, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इस शो को लेकर कई एफआईआर दर्ज हुईं और अब सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में सख्त नजर आ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

एक रिपोर्ट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी खुद को जरूरत से ज्यादा होशियार समझती है। उन्हें अंदाजा नहीं है कि कोर्ट के पास कितने अधिकार हैं। कोर्ट ने इस मामले में समय रैना का नाम लेते हुए कहा कि एक आरोपी विदेश भाग गया और वहां से न्यायिक प्रक्रिया का मजाक उड़ा रहा है।

समय रैना को लेकर कोर्ट ने क्या कहा

समय रैना इस वक्त कनाडा में अपने समय रैना अनफिल्टर्ड टूर के तहत परफॉर्म कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने एक शो में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद और कोर्ट की कार्यवाही को लेकर मजाक उड़ाया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, उन्होंने मंच से कहा, बहुत मौके आएंगे जब लगेगा कि मैं कुछ मजेदार कह सकता हूं, लेकिन तब बीयरबाइसेप्स (रणवीर इलाहाबादिया) को याद कर लेना। इसके अलावा, उन्होंने यह भी जोड़ा, शायद मेरा समय ठीक नहीं चल रहा, लेकिन याद रखना दोस्तों, मैं ‘समय’ हूं।

रणवीर इलाहाबादिया को मिली कोर्ट की चेतावनी

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को उनके शो के प्रसारण की अनुमति दे दी है, लेकिन साथ ही उन्हें यह सख्त चेतावनी भी दी कि वे कोर्ट में चल रहे मामलों पर कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। जस्टिस सूर्यकांत ने यह भी साफ किया कि कोर्ट अपनी प्रक्रिया का मजाक बनाए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा।

आशीष चंचलानी ने जताई अपनी चिंता

इस बीच, आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मुश्किल समय से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने अपने फैंस से सपोर्ट बनाए रखने की अपील की। इस वीडियो पर फराह खान, शारिब हाशमी और ऋत्विक धनजानी समेत कई सेलिब्रिटीज ने प्रतिक्रिया दी और उनका हौसला बढ़ाया।

कोर्ट ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह शामिल थे, ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नई पीढ़ी खुद को जरूरत से ज्यादा स्मार्ट समझती है, लेकिन अदालत उन्हें नियंत्रित करना जानती है। रणवीर इलाहाबादिया के वकील ने कोर्ट में साफ किया कि उनके मुवक्किल का समय रैना की टिप्पणियों से कोई लेना-देना नहीं है।

Exit mobile version