Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
आज शादी करेंगे भारतीय बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार?

आज शादी करेंगे भारतीय बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार?

भारतीय बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़(RUTRAJ GAIKWAD) आज 3 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 9-13 मई को लंदन में होने वाले WTC FINAL की टीम में उनका नाम स्टैंडबॉय प्लेयरर्स की लिस्ट में था लेकिन अपनी शादी के कारण वे टीम के साथ लंदन नहीं गए और उनकी जगह BCCI ने यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि आखिर रूतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा कौन हैं। साथ ही हम रूतुराज और उत्कर्षा की लव लाइफ के बारे में भी आपको बताएंगे।

कौन हैं रूतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा

रूतुराज गायकवाड़ की होने वाली पत्नी का नाम उत्कर्षा पवार(UTKARSHA PAWAR) है। उनका जन्म 13  अक्टूबर 1998 को हुआ था और वे 24 साल की हैं। रूतुराज की तरह उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर हैं। वे ऑलराउंडर हैं, उत्कर्षा दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। बता दें वे महाराष्ट्र के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुकी हैं। उन्होने आखरी मैच 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। फिलहाल उत्कर्षा पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस की पढ़ाई कर रही हैं।

रूतुराज और उत्कर्षा की लव लाइफ –

रुतुराज और उत्कर्षा की लव स्टोरी एक मिस्ट्री है। ना तो उत्कर्षा ने इस मामले में कोई खास जानकारी दी है और ना ही रूतुराज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर उत्कर्षा की कोई तस्वीर पोस्ट की है।

रूतुराज और उत्कर्षा लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन इन दोनों को लवर्स माना जाता है।

 

 

 

 

Exit mobile version