Site icon News1India

ईशा मालवीय का EX बॉयफ्रैंड्स से आमना-सामना! अभिषेक और समर्थ के बीच छिड़ेगा जबरदस्त ड्रामा

Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2 : कलर्स टीवी का चर्चित फैमिली एंटरटेनमेंट शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो के सेमी-फिनाले और ग्रैंड फिनाले को यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। फिनाले एपिसोड को खास बनाने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को मेहमान के तौर पर बुलाया गया है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं बिग बॉस 17 फेम ईशा मालवीय।

ईशा मालवीय इस बार शो में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगी और दिलचस्प बात ये है कि इस मंच पर उनका आमना-सामना उनके दोनों एक्स-बॉयफ्रेंड्स अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल से होने जा रहा है। ‘बिग बॉस’ के घर के बाद ये पहली बार होगा जब तीनों एक ही शो में एक साथ दिखाई देंगे।

फिनाले एपिसोड की शूटिंग मंगलवार को मुंबई के एक स्टूडियो में हो चुकी है, जहां देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्यांका त्रिपाठी, श्रद्धा आर्या, ईशा सिंह और ईशा मालवीय जैसी खूबसूरत टीवी एक्ट्रेसेज़ की मौजूदगी ने सेट को और भी खास बना दिया। सभी स्टार्स ने एथनिक लुक में शिरकत की, जिससे मंच पर खूब रौनक देखने को मिली।

ईशा-अभिषेक-समर्थ का होगा रीयूनियन

सेट पर इन तीनों की मौजूदगी से माहौल में पहले से ही एक अलग तरह की हलचल महसूस की गई। बिग बॉस 17 में इनके बीच जो हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था, उसी को दोहराने की उम्मीद अब दर्शकों को ‘लाफ्टर शेफ्स’ के मंच पर है। हर कोई ये देखने के लिए उत्सुक है कि कॉमेडी और कुकिंग के इस मंच पर तीनों कैसे एक-दूसरे के साथ पेश आते हैं।

यह भी पढ़ें : ‘गजब’ यहां एकाएक मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, जानें मौसम विभाग को…

तेजस्वी-करण भी लगाएंगे तड़का

फिनाले में और रंग भरने के लिए टीवी की चर्चित जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी शो का हिस्सा बनने जा रही है। दोनों इस खास एपिसोड में साथ मिलकर केक बेक करते नजर आएंगे, जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।जल्द ही ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ अपने दर्शकों को अलविदा कह देगा। जन्नत जुबैर, भारती सिंह, राहुल वैद्य, एल्विश यादव और कृष्णा अभिषेक जैसे सितारों से सजे इस शो की जगह अब हिना खान और गुरमीत चौधरी का नया शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ लेगा। दर्शकों को अब फिनाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसमें ड्रामा, मस्ती और मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

Exit mobile version