Site icon News1India

Janhvi Kapoor का लैक्मे फैशन वीक के रैंप वॉक हुआ वायरल, लाइमलाइट में आई पीझे वॉक कर रही मॉडल

Janhvi Kapoor News

Janhvi Kapoor News: मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जो अक्सर अपने एक्टिंग के लिए सुर्खियों में रहती हैं उनका एक विडियों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं जहां जाह्नवी लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नज़र आई। आपको बता दें कि जाह्नवी ने ब्लैक बंधानी गाउन पहना था जो की मशहूर डिज़ाइनर राहुल मिश्रा ने डिजाईन किया था उसके साथ लॉन्ग ब्लैक कोट, हील्स, मिनिमल जूलरी और न्यूड मेकअप के साथ लुक कम्पलीट किया, बात करें जाह्नवी के हेयरस्टाइल की तो वो साइड पार्टेड हेयर लुक में नजर आई।

लोगों ने क्यों किया ट्रोल?

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लक्मे फैशन वीक का विडियो वायरल होने के बाद वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई, जहां अलग-अलग यूजर्स ने उनके वाकिंग स्टाइल को लेकर मजाक बनाया, जहां एक यूजर ने लिखा – सॉरी लेकिन ये फनी हैं, वही दुसरे यूजर ने लिखा – जाह्नवी वॉक करने के जगह कूद रही हैं, ट्रोलिंग के साथ ही साथ जाह्नवी कपूर के पीछे चल रही मॉडल का वॉक काफी पसंद किया गया, जहां एक तरफ यूजर्स ने जाह्नवी को जम कर ट्रोल किया तो वहीं पीछे चल रही मॉडल पर लोगों ने काफी प्यार लूटाया, उन्हीं में से एक यूजर ने लिखा – मॉडल का काम मॉडल को ही करने दो, वहीं दुसरे ने लिखा – जाह्नवी को मॉडल के पीछे रहना चाहिए।

यह भी पढ़े: कपिल शर्मा स्टारर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट लुक आउट, दूल्हा बन हंसाने को तैयार ‘कॉमेडी किंग’

श्वेता बच्चन भी हो चुकी है ट्रोल

बीते कुछ समय में जाह्नवी के अलावा और भी अभिनेत्री अपने रैंप वॉक के लिए ट्रोल हुई हैं, जिसमें कियारा अडवाणी, सोनम कपूर और तृप्ति डिमरी का नाम शामल हैं। हाल ही में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन को भी ट्रोलिंग का सामना पड़ा, जहां लोगों ने उन्हें उनकी भाभी ऐश्वर्या राय के रैंप वॉक से तुलना की। वहीं बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्री ऐसी भी रही हैं जिन्होंने अपने रैंप वाक के लिए काफी सुर्खिया बटोरी हैं। जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत, प्रियंका चोपड़ा और अनन्या पांडे जैसे कई नाम शामिल हैं।

Exit mobile version