Jannat Zubair Net Worth : यह अभिनेत्री TV इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली कलाकारों में से एक है। बता दें, कि महज 23 साल की उम्र में ही उन्होंने न केवल बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है, बल्कि अपनी नेटवर्थ के चलते कई मशहूर सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। क्या आप यकीन कर सकते हैं कि एक टीवी एक्ट्रेस ने महज 23 साल की उम्र में 250 करोड़ रुपये की संपत्ति बनाई है? आइए जानते हैं कौन हैं वह अभिनेत्री और कितनी है उनकी कुल संपत्ति.
Jannat Zubair है करोड़ों की मालकिन
बता दें, कि महज 23 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है और अपनी कुल संपत्ति के चलते कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है। यह कहा जाता है कि वह टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
बताया जा रहा है, कि जन्नत जुबैर जो कई टेलीविजन शोज और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं, उन्होंने महज 23 साल की उम्र में जबरदस्त स्टारडम हासिल कर लिया है।
यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 46 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि, एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने इस मामले में शाहरुख को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें, कि जन्नत के इंस्टाग्राम पर 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
जन्नत जुबैर न केवल शाहरुख खान ही बल्कि भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटीज में भी शामिल हैं। जन्नत का जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में टेलीविजन से की थी, और अब वह फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं।