News1India

Jiah Khan Case Verdict 10 साल बाद अभिनेता Sooraj Pancholi बरी, खुदकुशी के लिए उकसाने का लगा था आरोप

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। जी हां पिछले 10 से साल से जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को लेकर केस चल रहा था। आज यानी 28 अप्रैल को इस केस में कोर्ट का फैसला आना था, जिसके बाद सूरज पंचोली पर लगे आरोप सच या झूठ साबित होते।

बता दें कि आज CBI कोर्ट मुंबई से 12.30 बजे इस केस को लेकर फैसला सुनाया जाना था। सीबीआई अदालत के जज एस.एस सैय्यद ने इस केस को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा, सबूतों की कमी के कारण यह अदालत सूरज पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। कोर्ट ने सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।

आपको बता दें, साल 2007 में आई निशब्द फिल्म से जिया खान ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म से एक सहमी सी लड़की का किरदार निभाते हुए जिया खान नज़र आई थी। जिया भी काफी ऊंची उड़ान भरना चाहती थी लेकिन शायद ये किस्मत को मंजूर नहीं था।

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म निशब्द से जिया खान को बॉलीवुड में डेब्यू कराया था। इसके बाद जिया ने आमिर खान के साथ फिल्म गजनी में काम करके काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। जिया का ऊंची उड़ान भरना शायद किस्मत को मंजूर नहीं था। उनका हसता मुस्कुराता चेहरा शायद किसी को खल गया था। 10 साल से चल रहे इस केस के फैसले का लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार आज आ ही गया।

 

Exit mobile version