Site icon News1India

Re-release trends: री-रिलीज़ फिल्म, ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो न प्यार है एक बार फिर से सिनेमाघरों में

Hrithik Roshan

Re-release trends:2024 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की री-रिलीज ने धमाल मचाया, जैसे तुम्बाड, बीवी नंबर वन, सिंघम, और करण अर्जुन। अब साल 2025 की शुरुआत के साथ ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की यह जवानी है दीवानी’भी रिलीज हो चुकी है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि सुपरस्टार ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म ‘lकहो ना प्यार है 25 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी!

कहो ना प्यार है’ का जादू फिर से

यह रोमांटिक फिल्म पहले 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी, और अब 25 साल बाद 10 जनवरी 2025 को यह फिर से सिनेमाघरों में आएगी। पीवीआर सिनेमा ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए इस खबर को फैंस के साथ बांटा। ट्रेलर में ऋतिक का शानदार डांस और अमीषा की मासूमियत भरी अदाएं एक बार फिर से हमें उस पुराने जादू का एहसास करवा रही हैं। कैप्शन में लिखा है, “एक्शन, रोमांस, ड्रामा, डांस… वह फिल्म जिसमें यह सब था! 25 साल बाद, कहो ना प्यार है अब भी प्यार की सबसे प्यारी कहानी है।

ऋतिक रोशन की खुशी का इज़हार

ऋतिक रोशन ने ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर
करते हुए लिखा, यहां हम फिर से चलते हैं। KNPH2.0 को लॉन्च किया जा रहा है।फैंस भी रोमांटिक मूवी को फिर से देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा lबड़े पर्दे पर एक पल का जीना देखना वाकई जादुई होगा।” तो दूसरे यूजर ने कहा, पुरानी यादें ताजा हो गई। ऋतिक और अमीषा की फिल्म को फिर से देखना मजेदार होगा।

कब होगी रिलीज़?

कहो ना प्यार है 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है, जो कि ऋतिक रोशन का 51वां जन्मदिन भी है। यह फिल्म अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म थी और इसमें अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, आशीष विद्यार्थी, सतीश शाह और फरीदा जलाल जैसे सितारे भी थे। फिल्म का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था।

Exit mobile version