काजोल ने किया शाहरुख के मेट गाला लुक का कॉपीकट, तस्वीरें शेयर कर फैंस से किया मजेदार सवाल!

हाल ही में एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अभिनेता शाहरुख खान की तरह नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Met Gala 2025

Met Gala 2025 : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में मेट गाला में अपना धमाकेदार डेब्यू किया, जहां वे एक रॉयल “किंग” अवतार में नजर आए. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. लेकिन खास बात यह रही कि सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि उनकी करीबी दोस्त और मशहूर एक्ट्रेस काजोल भी इस लुक से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने शाहरुख की स्टाइल को ही अपने अंदाज में दोहराने का फैसला किया.

दरअसल, काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह हूबहू शाहरुख खान के मेट गाला लुक को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने न केवल शाहरुख का एक फोटो अपनी पोस्ट में जोड़ा, बल्कि फैंस को चुटीले अंदाज में कैप्शन के जरिए चुनौती भी दी — “अंतर बताओ.”

Met Gala 2025

इन तस्वीरों में काजोल ब्लैक पैंटसूट में दिखीं, जिसे उन्होंने शाहरुख की तरह हेवी ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया. बालों को पोनीटेल में बांधा, मिनिमल मेकअप किया और हर तस्वीर में मजेदार एक्सप्रेशंस देते हुए एक अलग ही मस्तीभरा मूड पेश किया. काजोल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए — एक यूजर ने लिखा, “शाहरुख किंग हैं और आप क्वीन.”

यह भी पढ़ें : क्या शिफ्ट हो जाएंगे पुरानी दिल्ली के बाजार ? व्यापारियों ने सर्वे में खोल दी दिल की बात…

गौरतलब है कि काजोल और शाहरुख की दोस्ती इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती है. ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी ग़म’ और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को आखिरी बार फिल्म ‘दो पत्ती’ में देखा गया था, जिसमें वे कृति सेनन के साथ नजर आई थीं.

Exit mobile version