Site icon News1India

कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘चंद्रा’ बनी ओटीटी पर सेंसेशन, अनोखी कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

 

दक्षिण भारतीय फिल्म ‘Lokah Chapter 1: Chandra’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धूम मचा दी है। फिल्म को 31 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज किया गया. अब ये मूवी ओटीटी पर छाई हुई है. 

अनोखी कहानी – खून पीकर हीरोइन ने बचाई जान

फिल्म की कहानी ‘चंद्रा’ नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में वह एक आम लड़की लगती है, लेकिन बाद में पता चलता है कि उसके अंदर अलौकिक शक्तियां हैं। जब शहर में अंग-तस्करी करने वाला गिरोह लोगों की जान से खेलता है, तो चंद्रा अपने अनोखे तरीके से – खून पीकर लोगों को बचाती है। यह ट्विस्ट फिल्म को बाकी सुपरहीरो फिल्मों से बिल्कुल अलग बना देता है।

दमदार अभिनय और शानदार निर्देशन

इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने चंद्रा के रूप में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में दुलकर सलमान भी खास कैमियो में नजर आए हैं। निर्देशन डॉमिनिक अरुण ने किया है, जिन्होंने फिल्म को एक अलग विजुअल स्टाइल और मजबूत कहानी दी है।

‘Lokah Chapter 1: Chandra’ में हर दृश्य को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। खासकर चंद्रा के ट्रांसफॉर्मेशन और एक्शन सीन दर्शकों को बांधकर रखते हैं। फिल्म में हॉरर, सुपरनैचुरल और इमोशनल तत्वों का मिश्रण है, जो इसे ओटीटी दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव बनाता है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

रिलीज के बाद से ही दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार कर दी है। लोग इसे “अलग तरह की सुपरहीरो कहानी” बता रहे हैं, जो महिला-केंद्रित सिनेमा के लिए नई दिशा दिखाती है।

‘Lokah Chapter 1: Chandra’ एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन के साथ-साथ समाजिक संदेश भी देती है — कि अच्छाई किसी भी रूप में बुराई से लड़ सकती है। थिएटर के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।

 

Exit mobile version