Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सभी मुश्किलों को पार कर Kangana Ranaut ने बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

सभी मुश्किलों को पार कर Kangana Ranaut ने बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर ख़बरों में बने रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन पर आज जानेंगे उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

Photo Credit @ kanganaranaut Instagram

बॉलीवुड की ये धाकड़ गर्ल अक्सर अपने बयानों के चलते ख़बरों मे बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर कई बार कंगना को अपनी बेबाकी के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। आज यानी 23 को मार्च को कंगना का जन्मदिन है। कंगना ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म गैंगस्टर (Gangster) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Award) भी मिला था। इसके बाद वह साल 2008 में फिल्म फैशन (Fashion) में नज़र आईं। इस फिल्म ने उनके करियर ग्राफ को काफी ऊंचा उठा दिया था। फिल्म में उनके निभाए गए किरदार को सभी ने सराहा था। इसके बाद कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि अब तक के उनके सफर में उनका नाम कई कलाकारों के साथ जुड़ चुका है।


कंगना अपने करियर की शुरुआत में आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) को डेट कर रही थीं। उस वक्त आदित्य शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। बाद में ऐसी अफवाहें थीं कि कंगना अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) को डेट कर रही हैं।

इतना ही नहीं साल 2010 में अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ भी कंगना का नाम जुड़ा था। कहा जाता है कि वे वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (Once Upon a Time in Mumbai) की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। कंगना का सबसे चर्चित अफेयर अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ रहा है। ये काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इतना ही नहीं, कहा जा रहा था कि वे शादी करने वाले थे। ऋतिक सुजैन को तलाक देने का इंतजार कर रहे थे। कुछ दिनों के बाद उनके बीच झगड़ा होने लगा और उनका रिश्ता खत्म हो गया।


वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) का उनके फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। इसमें 25 जून साल 1975 को देश में शुरू हुए इमरजेंसी की स्थिति को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को खुद कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है। Emergency में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगी।

Exit mobile version