Site icon News1India

कन्नड़ ‘Bigg Boss 12’ पर लगा ताला, जानें क्यों कानूनी पचड़े में पड़ा किच्चा सुदीप का शो ?

Bigg Boss Kannada 12 Seal

Bigg Boss Kannada 12 Seal : साउथ सूपर स्टार किच्चा सुदीप को लेकर आई एक खबर ने इस वक्त सभी फैंस को हैरान करके रख दिया है। हुआ यूं कि किच्चा सुदीप के शो बिगबॉस कन्नड़ 12 पर ताला लग गया है। कर्नाटक के बिदादी, रामनगर जिले में मौजूद इसके सेट के गेट पर ताला लगा दिया गया। और शो के सभी कंटेस्टेंट्स को सेट से तुरंत बाहर निकाल दिया गया। आपको बता दें कि शो को हाल ही में टेलिकास्ट किया गया था। वहीं टीवी पर दस्तक देते ही इसको ऑफ एयर कर दिया गया है। इसको लेकर कुछ वीडियोज़ भी सामने आए हैं जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

क्यों कानूनी पचड़े में फंसा कन्नड़ बिगबॉस ? 

कन्नड़ के फेमस शो बिगबॉस 12 के साथ अचानक ऐसी कार्रवाई देख इस वक्त फैंस काफी हैरान और परेशान हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि ये शो इस कदर कानूनी पचड़े में पड़ गया। दरअसल यह कार्रवाई कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (KSPCB) के सख्त निर्देशों के बाद की गई है। जिसने नोटिस जारी कर साफ कहा कि वेल्स स्टूडियो ‘ग्रीन कैटेगरी’ के तहत मनोरंजन पार्क के रूप में चल रहा है। लेकिन उसके पास KSPCB की कोई वैध अनुमति नहीं है। इसके साथ ही बोर्ड ने आदेश दिया कि स्टूडियो का संचालन तुरंत बंद किया जाए और पर्यावरणीय उल्लंघनों पर जवाब भी पेश किया जाए। आपको बता दें कि  कुछ दिन पहले ही अधिकारियों ने इसके सेट का निरीक्षण किया था, जिसमें पाया गया कि वहां कचरे और गंदे पानी का निपटारा सही तरीके से नहीं हो रहा है।

पर्यावरण पर पड़ रहा बुरा असर 

वहीं, जांच में पाया गया कि प्लास्टिक कप और पेपर प्लेट्स जैसे सॉलिड वेस्ट को ना तो सही से अलग किया जा रहा है और ना ही उसका रिकॉर्ड रखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ना तो कचरा निपटारे का ठोस इंतजाम था और ना ही STP को सही से चलाने का कोई तरीका। सिर्फ यही नहीं, सेट पर दो बड़े डीजल जनरेटर भी चल रहे थे, जो दावा है कि और प्रदूषण फैला रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इनसे भी पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है और ये नियमों के खिलाफ है।

यह भी पढें : दिनों दिन बढ़ रही सोने की कीमत, रिकॉर्ड लवल पर पहुंचा सोना…

शो के सील होने से फैंस परेशान 

कहा जा रहा है कि शो की ओर से जब तक जारी नियमों को फॉलो नहीं किया जाएगा तब तक ये शो सील ही रहेगा। आपको बता दें कि कन्नड़ का ये बिगबॉस 12 काफी फेमस रियलटी शोज़ में से एक है जिसको काफी भारी तादाद में आडिंस की ओर से देखा जाता है। इस पर ताला लगने की खबर से इसकी ह्यूज ऑडियंस को काफी बड़ा झटका लगा है। अब देखना ये होगा कि स्टूडियो कब तक सभी पर्यावरण नियमों का पालन करता है। फैंस को इस शो के फिर से पर्दे पर लौटते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Exit mobile version