Site icon News1India

एंटरटेनमेंट की हैट्रिक मारने को तैयार Kapil Sharma, जल्द आ रहा है शो का तीसरा सीजन, दिया ये हिंट

Kapil Sharma : कपिल शर्मा ने कुछ महीने पहले संकेत दिए थे कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन जल्द ही आएगा। अब मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर इस नए सीजन का ऐलान किया है, साथ ही शो का थीम भी सामने ला दिया है। पहले और दूसरे सीजन के बाद, जो नेटफ्लिक्स पर बेहद पॉपुलर हुए थे, अब कपिल शर्मा और उनकी टीम – सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, और अर्चना पूरन सिंह, एक बार फिर तीन गुना ज्यादा मस्ती और एंटरटेनमेंट के साथ लौटने वाले हैं।

दिया ये हिंट

कपिल शर्मा ने 3 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूरी कास्ट के साथ-साथ दूसरे सीजन के गेस्ट भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “अब 2025 का फनीवार होगा धमाकेदार! बहुत सारी हंसी और चमकते सितारों के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ S3 जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!” इसके साथ ही तीसरे सीजन का थीम भी सामने आया है।

दो सीजन के सुपरहिट होने के बाद दर्शक तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, शो के प्रसारण की तारीख और समय का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, और न ही पहले एपिसोड के स्पेशल गेस्ट के बारे में कोई जानकारी दी गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और दर्शकों को इसका इंतजार अब और भी बढ़ गया है।

Exit mobile version