Site icon News1India

कपिल शर्मा स्टारर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट लुक आउट, दूल्हा बन हंसाने को तैयार ‘कॉमेडी किंग’

Kapil Sharma

Kapil Sharma: अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा ‘किस किस को प्यार करूं’ के बाद अब ‘किस किसको प्यार करूं 2’ लेकर आ रहे हैं। ईद के मौके पर अभिनेता ने अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया, जिसमें ‘कॉमेडी किंग’ दूल्हे के लिबास में नजर आए। इंस्टाग्राम पर ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का पोस्टर शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक दोस्तों, केकेपीके2।”

‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट लुक आउट

वहीं, शेयर किए गए पोस्टर में कपिल दूल्हा के रूप में नजर आए। वह सिर पर सेहरा लगाए दिखे और उनके चेहरे पर हैरत के भाव हैं। शर्मा के साथ पोस्टर में घूंघट काढ़े दुल्हन भी है। कपिल शर्मा और मनजोत सिंह स्टारर फिल्म के साथ कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया में वापस ले जाने के लिए तैयार हैं। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में तैयार ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है।

यह भी पढ़े: Raid 2 Teaser : ‘पांडव नहीं पूरी.. महाभारत हूं’ अमय पटनायक के रचे चक्रव्यू से कैसे बचेंगे दादा भाई?

फिल्म की पहली किस्त ‘किस किस को प्यार करूं’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ अरबाज खान, मंजरी फडनवीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे परिस्थितिवश तीन लड़कियों से शादी करनी पड़ती है। तीनों एक ही इमारत में रहती हैं। हालांकि, उन्हें पता नहीं होता कि उनके पति एक ही हैं। फिल्म में नया मोड़ तब आता है, जब उसकी तीनों पत्नियां उसकी चौथी शादी में शामिल होती हैं और भांडा फूट जाता है। ‘कॉमेडी किंग’ के नाम से मशहूर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) कॉमेडी के साथ ही अभिनय जगत में भी अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। साल 2015 में शुरुआत के बाद वे ‘फिरंगी’ और ‘ज्विगाटो’ में भी नजर आए थे। कपिल बेहतरीन गायक भी हैं।

Exit mobile version