Site icon News1India

महाकुंभ में कपिल शर्मा के कॉमेडियन महिलाओं संग आए नज़र, लोग बोले- ‘मिल गया गुत्थी का परिवार’

Sunil Grover

Sunil Grover : कपिल शर्मा शो के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने संगम में स्नान करते हुए एक खूबसूरत वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो में सुनील पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए।

Ladies ग्रुप के साथ दिखे सुनील 

सुनील ग्रोवर ने महाकुंभ के दौरान एक और खास पोस्ट शेयर की जिसमें वे महिलाओं के एक समूह के बीच बैठे हुए दिखाई दिए। तस्वीर में सुनील उनसे बातचीत करते नजर आए। फैंस ने इस तस्वीर को देखकर उनकी पुरानी यादें ताजा कर दीं। एक यूजर ने कमेंट किया, “गुत्थी का परिवार!” जबकि दूसरे ने लिखा, “जमीन से जुड़े कॉमेडी किंग।”

यह भी पढ़ें : मरीज के पेट से निकले लोहे के रिंच और नट-बोल्ट, डॉक्टर भी रह गए हैरान

फैंस को भाया सुनील का नया अंदाज

भले ही सुनील अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन महाकुंभ के इस आध्यात्मिक अनुभव ने उनके व्यक्तित्व का एक और पहलू उजागर किया। उनके पोस्ट्स पर लगातार फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भक्ति और मनोरंजन के इस अनोखे मिश्रण ने सुनील ग्रोवर को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Exit mobile version