Entertainment news : एक्टिंग ही नहीं लुक्स में भी हैं सबसे आगे,क्या है इस खानदान की नीली आंखों का राज़

कपूर खानदान की खूबसूरत नीली आंखों की विरासत पृथ्वीराज कपूर की पत्नी से चली और कई पीढ़ियों में देखने को मिली। अभिनय और लुक्स, दोनों में इस परिवार ने हमेशा इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Kapoor family blue eyes Bollywood legacy

Kapoor family blue eyes Bollywood legacy :  हिंदी सिनेमा में कपूर परिवार का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ये फैमिली न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए फेमस है, बल्कि इनके शानदार लुक्स और खास तौर पर नीली आंखों ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, इस परिवार में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी नीली आंखों ने फैंस का दिल जीत लिया।

पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई कहानी

कपूर खानदान की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर ने की थी, जो एक जाने-माने थिएटर और फिल्म अभिनेता थे। उन्होंने साल 1923 में रामसरनी मेहता से शादी की थी, जिनकी आंखें नीली थीं। ऐसा माना जाता है कि कपूर परिवार में नीली आंखों का जो जादू देखने को मिलता है, वो उन्हीं से विरासत में आया है। रामसरनी और पृथ्वीराज कपूर के छह बच्चे हुए राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, उर्मिला साई कपूर, नंदी कपूर और देवी कपूर।

राज कपूर की पीढ़ी ने संभाली विरासत

पृथ्वीराज कपूर के बाद उनके तीनों बेटेराज, शम्मी और शशि कपूर फिल्मों में आए और अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई। हालांकि, अभिनय की दुनिया में सबसे ज्यादा नाम राज कपूर की पीढ़ी ने कमाया। राज कपूर के दो बेटे ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने फिल्मों में काम किया। रणधीर कपूर की आंखें अपने पिता की तरह नीली हैं। उनकी बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी फिल्मों में काफी फेमस हैं। करिश्मा की आंखें भी नीली हैं, जबकि करीना की आंखें साधारण रंग की हैं।

शशि और शम्मी कपूर की अगली पीढ़ी को नहीं मिला वो मुकाम

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर और शशि कपूर के बच्चे करण, कुणाल और संजना ने फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत जरूर आजमाई, लेकिन उन्हें अपने पिता जैसी कामयाबी नहीं मिल सकी। हालांकि, कुणाल कपूर के बेटे जेहान कपूर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पैर जमा रहे हैं। उन्होंने फिल्म फराज (2022) और वेब सीरीज़ ब्लैक वारंट (2025) में काम किया है।

कपूर फैमिली में लुक्स और टैलेंट दोनों की भरमार

कपूर खानदान में जहां एक तरफ एक्टिंग का जबरदस्त टैलेंट देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ नीली आंखों जैसी खूबसूरती ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया है। कपूर परिवार की पीढ़ियों ने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन कलाकार दिए हैं, बल्कि लुक्स के मामले में भी हमेशा चर्चा में रहे हैं।

Exit mobile version