Karan Arjun Re Release: सलमान खान का बड़ा ऐलान.. ‘करण-अर्जुन’ फिर से होगी रिलीज, जानें डेट

Karan Arjun Re Release: एक बार फिर सिनेमाघरों धमाल मचाने करण-अर्जुन' आ रही है, सलमान खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।

Karan Arjun Re Release

Karan Arjun Re Release : इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुस्ती का माहौल है, लेकिन इसी बीच कई पुरानी फिल्मों की री-रिलीज हो रही है। हाल ही में, सलमान खान और शाहरुख खान की मोस्ट फेमस फिल्म ‘करण-अर्जुन’ भी इसी लिस्ट में शामिल हो गई है। यह 90 के दशक की एक आइकॉनिक फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब इसे फिर से 22 नवंबर को सिनेमा में दिखाया जाएगा। करण-अर्जुन’  बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थीं। सलमान खान ने फिल्म की जानकारी देते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया है।

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट 

सलमान खान ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म का टीज़र शेयर  किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “राखी जी ने सच ही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे… 22 नवंबर को सभी सिनेमाघरों में! इस खबर के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है। बात दे की फिल्म मे शाहरुख खान ने अर्जुन और सलमान खान ने करण  का रोल प्ले किया है।

आइकॉनिक फिल्म कारण अर्जुन 

‘करण अर्जुन’ एक कल्ट क्लासिक है, जो दो भाइयों की कहानी पर बनी हुई है। फिल्म में करण (सलमान खान) और अर्जुन (शाहरुख खान) अपनी मां (राखी) की रक्षा करते हुए मारे जाते हैं। उनकी मां की कामना होती है कि उनके बेटे वापस आएंगे और प्रतिशोध लेंगे। फिर दोनों का पुनर्जन्म होता है और वे उसी गांव में लौटते हैं, जहां उनकी मां उनका इंतजार कर रही होती हैं। इस फिल्म में काजोल और ममता कुलकर्णी भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़े :  Bigg Boss 18 : वीकेंड के वार पर डबल एलिमिनेशन, मुस्कान के बाद नायरा हुई घर से बेघर

Exit mobile version