Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Karan Johar ने अचानक Twitter छोड़ने के बारे में कही ये बड़ी बात

Karan Johar ने अचानक Twitter छोड़ने के बारे में कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करने वाले फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट को अलविदा कह दिया है!

आपको बता दें करण जौहर बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटी में जिन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनने को मिलती है। अक्सर उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। अपने शो कॉफी विद करण को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहते हैं।

https://twitter.com/PositiveInsan/status/1579407118566031360?s=20&t=DhRZ4lVs_WXu4Z8ssQgFIw

हाल ही में निर्देशक को लेकर हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है। दरअसल करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट को बाय-बाय बोल दिया है! इस बात के बारे में खुद करण जौहर ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, मैं जगह बना रहा हूं और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के लिए, और ये उसी ओर एक स्टेप है। गुडबाय ट्विटर ! इस तरह से अचानक उनका Twitter छोड़ देना लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

कुछ लोग उनके अचानक Twitter छोड़ने को लेकर उनकी टांग खींचते हुए भी नज़र आ रहे हैं।

Exit mobile version