Site icon News1India

Kartik Aaryan: ‘शहजादा’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज, कार्तिक ने खुद पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सुपरहिट कलाकारों में से एक हैं। एक्टर आजकल अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारी यह है कि कल इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। खुद कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी दी है।

कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए वापसी कर रहे हैं

देखिये, साझा किए गए पोस्टर में कार्तिक आर्यन मुंह में सिगरेट दबाए स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन की पोस्ट पर फैंस खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं। वही एक यूजर ने लिखा, ‘प्रिंस रिटर्न्स।’ एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म, ट्रेलर और गाने हर चीज के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पोस्टर ही इतना धांसू है तो फिल्म भी कमाल होगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए फिर से वापसी कर रहे हैं।’

https://www.instagram.com/p/CnRTZ-tPYpv/?utm_source=ig_web_copy_link

कार्तिक एक्शन अवतार में नजर आएंगे

बता दें कि फिल्म ‘शहजादा’ अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरम की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी दिखने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला, परेश रावल और रोनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि ‘शहजादा’ में कार्तिक एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

Exit mobile version