Site icon News1India

KBC14: अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में किया बड़ा खुलासा, बताई अपनी फेवरेट स्टारकिड एक्ट्रेस

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के बड़े कलाकार हैं। और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। यही नहीं, आजकल अमिताभ अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 14 को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही के एक एपिसोड के दौरान अमिताभ ने एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि बॉलीवुड इंटस्ट्री में उनके फेवरेट स्टारकिड कौन हैं।

वो आपकी बहुत फेवरेट हैं न?

KBC के अभी के एपिसोड में गुजरात की वैभवी भारतभाई हॉट सीट पर पहुंची है। जहा बिग बी और वैभवी दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते दिखाई दिए। इस बीच वैभवी ने बताया कि आलिया भट्ट उनकी फेवरेट हैं। इस पर अमिताभ ने कहा, ‘वो आपकी बहुत फेवरेट हैं न? वो सबकी फेवरेट हैं, वो तो मेरी भी फेवरेट हैं।’ अमिताभ के इस जवाब से दर्शक चौंक गए।

मेकर्स होस्ट बदलने के बारे में सोच सकते हैं

इस शो में बिग बी ने कंटेस्टेंट से पूछा, ‘आपको पहचानना है कि ये गाना किस फिल्म का है।’ वो आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का गाना था। इस गाने को कंटेस्टेंट तुरंत पहचान गईं और बताया कि उन्होंने ये फिल्म देखी है। इसमें आलिया भट्ट ने काम किया है और जो कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस में से एक हैं।बता दे कि अब अमिताभ की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में मुमकिन है कि अगले सीजन में मेकर्स होस्ट बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

Exit mobile version