Site icon News1India

Kiara Sidharth Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने, इस दिन फेरे लेगें कियारा और सिद्धार्थ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लवली कपल्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है परन्तु सूत्रों की मानें तो उनकी हल्दी से लेकर संगीत महेंदी तक की तारीख वेन्यू आदि तय किया जा चुका है। फिलहाल रिपोर्ट्स हैं कि दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए 4 -5 फरवरी की तारीख तय की गई है।

इस दिन होगी शादी

कियारा और सिद्धार्थ दोनों ग्रैंड शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। ये कपल राजस्थान के जैसलमेर होटल में इस साल 2023 में 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेगा।

संगीत में कपल का डांस परफॉर्मेंस

संगीत के फंक्शन की बात करें तो कियारा और सिद्धार्थ दोनों अपनी शादी के संगीत में अपनी फिल्म ‘शेरशाह’ के गाने ‘रातां लम्बियां’ को प्ले लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। क्योकि कियारा और सिद्धार्थ के रिश्तें की शुरुआत भी इसी फिल्म के बाद से शुरू हुई थी और दोनों के लिए ही ये फिल्म बहुत मायने रखती है।प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियों के साथ ये भी जानकारी सामने आई है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में करण जौहर से लेकर मनीष मल्होत्रा, अश्विनी यार्डी जैसे स्टार्स शामिल होंगे।

Exit mobile version