Saturday, November 21, 2026 10:15 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Met Gala में छाए किंग खान, दलजीत ने लूटी महफ़िल, रिहाना-किआरा का दिखा बेबी बंप…

Met Gala में छाए किंग खान, दलजीत ने लूटी महफ़िल, रिहाना-किआरा का दिखा बेबी बंप…

'फैशन की दुनिया के ऑस्कर' के नाम से मशहूर मेट गाला 2025 की शुरुआत हो गई है। यह प्रतिष्ठित आयोजन हर वर्ष मई महीने के पहले सोमवार को होता है।

by Gulshan
06/05/2025
Met Gala

Met Gala : ‘फैशन का ऑस्कर’ कहे जाने वाले प्रतिष्ठित मेट गाला 2025 का आयोजन न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में भव्य अंदाज में शुरू हो चुका है। इस वर्ष भारतीय सेलिब्रिटीज़ की मौजूदगी ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच को और खास बना दिया। खास बात यह रही कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस प्रतिष्ठित इवेंट में पहली बार शिरकत की और अपनी करिश्माई उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। उनके अलावा दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा जोनास, ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला जैसे कई भारतीय नामों ने मेट गाला के रेड—या इस बार के ‘नीले कालीन’—पर फैशन का जलवा बिखेरा।

Shahrukh Khan

शाहरुख खान का शाही डेब्यू

मेट गाला 2025 में पहली बार शामिल हुए शाहरुख खान ने ‘सुपरफाइन टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ थीम को सजीव कर दिया। डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के द्वारा तैयार किया गया उनका ब्लैक सूट, सुनहरी गहनों और स्पेशल ‘एसआरके’ और ‘के’ अक्षरों की हार से सजा हुआ था। चार अंगूठियों, बेजोड़ घड़ी और सुनहरी डिटेलिंग वाली छड़ी ने उनके लुक को पूर्णता दी। स्टाइलिश काले चश्मे में उनका आत्मविश्वास देखते ही बनता था। नीले कालीन पर फैले हुए हाथों से उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें ‘किंग खान’ कहा जाता है।

Shahrukh Khan

RELATED NEWS

No Content Available

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया क्लासिक ग्लैमर

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने पति निक जोनास के साथ मिलकर पांचवीं बार मेट गाला में हिस्सा लिया। इस बार उन्होंने बालमैन के मशहूर डिज़ाइनर ओलिवियर रूस्टिंग की तरफ से डिज़ाइन किया गया पोल्का डॉट सूट ड्रेस पहना, जो हॉलीवुड के क्लासिक युग की याद दिलाता था। निक जोनास भी उनसे मेल खाती टेलर्ड सूट में दिखे। यह जोड़ी पहली बार 2017 में इस मंच पर साथ आई थी और तब से हर बार कुछ खास लेकर आती रही है।

Priyanka Chopra

बेबी बंप के साथ चमका कियारा आडवाणी का आत्मविश्वास

कियारा आडवाणी ने इस साल मेट गाला में पहली बार कदम रखा और अपनी शानदार प्रेज़ेंस से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने गौरव गुप्ता द्वारा डिज़ाइन की गई खास पोशाक पहनी, जो ‘ब्रेवहार्ट’ थीम को दर्शाती थी। इस ड्रेस में वह अपने बेबी बंप को गर्व से प्रदर्शित करती दिखीं। अपनी स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ कियारा ने नीले कालीन पर इतिहास रच दिया।

Kiara Advani

यह भी पढ़ें : ‘हाउस अरेस्ट’ विवाद के बाद एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें,  फिल्म में…

दिलजीत दोसांझ की मेट गाला में एंट्री ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने प्रबल गुरुंग द्वारा तैयार किया गया ‘महाराजा लुक’ अपनाया, जिसमें ऑफ-व्हाइट अचकन, पायजामा, और पारंपरिक पगड़ी शामिल थी। इस पोशाक पर पंजाब का नक्शा, गुरमुखी लिपि, और विशेष सांस्कृतिक चिन्ह उकेरे गए थे। अभिलाषा देवनानी की स्टाइलिंग में उन्होंने कई हार, पगड़ी के आभूषण और एक शाही तलवार के साथ लुक को पूरा किया। इंटरनेट पर उनके इस देसी अंदाज़ की जमकर तारीफ हो रही है।

Diljit Dosanjh

ईशा अंबानी ने इस साल मेट गाला में पांचवीं बार शिरकत की। उन्होंने अनामिका खन्ना की डिजाइन की गई एक खास ड्रेस पहनी, जिसमें काले, सफेद और सुनहरे रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला। इस पोशाक को बनाने में 20,000 घंटे लगे और यह अफ्रीकी वस्त्रकला और वैश्विक शिल्प पर आधारित थी। इसमें मोती, कीमती रत्न और अंबानी परिवार के निजी संग्रह से चुने गए गहने शामिल थे। ईशा के हीरे और मोतियों से सजे गहनों ने उनके लुक को बेहद राजसी बना दिया।

isha ambani

Related Posts

No Content Available
Next Post
LDA

लखनऊ में सस्ते घरों का सुनहरा मौका: एलडीए की विश्राम नगर योजना में 2500 फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन जून से शुरू

UP Cabinet Meeting

यूपी कैबिनेट की बैठक, नई तबादला नीति.. स्मार्ट पार्किंग और अडानी से बिजली खरीद को मिली मंजूरी

Aligarh News

अलीगढ़ में प्रेम संबंधों ने लिया खौ़फनाक मोड़, कोचिंग टीचर और नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या

POPULAR POST

UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

UP Expressway Speed Limit: यूपी के इन एक्सप्रेसवे पर घटाई गई गाड़ियों की रफ्तार, जानिए कब से लागू होंगे नए नियम

November 16, 2026
Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

November 15, 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठिठुरन; मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

November 19, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026
BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

November 20, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India